फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Name and time of some trains will be change from one july see the list

कई ट्रेनों के समय में एक जुलाई से होगा बदलाव, कुछ का बदलेगा नाम, यहां देखें पूरी सूची

Thu, 27 Jun 2019 04:25 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Name and time of some trains will be change from one july see the list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

एक जुलाई से कई ट्रेनों का समय बदल रहा है जबकि कुछ के नाम में भी बदलाव हो रहा है। एक जुलाई से रांची से हावड़ा व हावड़ा से रांची के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को रांची एवं हावड़ा से खुलेंगी। इनका समय रांची से सुबह 5.45 बजे और हावड़ा से दोपहर 12.50 में खुलने का है। 


loader

इसके अलावा हटिया से शांकी के लिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू होगा। यह ट्रेन हटिया रांची नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी। ट्रेन हटिया स्टेशन से सुबह 5.40 बजे और शांकी से 10.15 बजे खुलेगी। 

सिंकदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस दोबारा शुरू

सिंकदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस दोबारा शुरू दो जुलाई से दोबारा शुरू हो रहा है। ये सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को चलेगी। वहीं सिंकदराबाद से दरभंगा जाने के क्रम में ट्रेन 22.40 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी और 22.55 बजे यहां से खुलेगी। 

इसके अलावा हैदराबाद रक्सौल वीक्ली एक्सप्रेस गुरूवार को हैदराबाद से 21.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 22.40 में रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों का परिचालन धनबाद चंद्रपुरा रूट से होगा। 

निर्धारित समय पर चलेंगी ये ट्रेन

मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस, रांची गुवाहाटी, रांची दुमका, रांची जयनगर, पटना हटिया पाटलिपुत्र, रांची न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दोबारा अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। 

यह भी पढ़ें- एक जुलाई से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, नई सारिणी जारी

मालवा एक्सप्रेस कल रहेगी निरस्त 

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में 29 जून को 20 घंटे का मेगा ब्लॉक लेगा। इस कारण रतलाम मंडल से आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस (मालवा एक्सप्रेस) ट्रेन 28 जून को निरस्त रहेगी। 

वापसी में 29 जून को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, इंदौर-अमृतसर ट्रेन 28 जून को शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन इंदौर से लुधियाना तक जाएगी। लुधियाना से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी। 29 जून को अमृतसर-इंदौर ट्रेन लुधियाना से इंदौर के लिए चलेगी। अमृतसर-लुधियाना के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
 

इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन का बदलेगा समय 

इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन 1 जुलाई से इंदौर से तो पुराने समय शाम 6 बजे ही रवाना होगी, पर बरलई स्टेशन पर शाम 6.46 की जगह शाम 6.34 बजे, देवास शाम 7.08 की जगह 6.57 बजे पहुंचेगी। उज्जैन अभी रात 8.05 बजे पहुंचती है। 1 जुलाई से ट्रेन शाम 7.55 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed