Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sheikh hasina lawyer steven powles write to Bangladesh mission for second time seeking new passport nid

क्या बांग्लादेश लौट पाएंगी शेख हसीना?: पूर्व पीएम के वकील ने उच्चायोग को फिर लिखा पत्र, मांगी ये जानकारी

Fri, 20 Nov 2026 09:14 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, ढाका, बांग्लादेश
एएनआई, ढाका, बांग्लादेश Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 20 Nov 2026 09:14 AM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वकील ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के आवेदन पर जानकारी के लिए दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने हसीना का हस्ताक्षरित प्राधिकरण पत्र भी भेजा है। हालांकि, ढाका पहले ही उन्हें यात्रा दस्तावेज देने से इनकार कर चुका है।

विज्ञापन
sheikh hasina lawyer steven powles write to Bangladesh mission for second time seeking new passport nid
शेख हसीना, पूर्व प्रधानमंत्री, बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कानूनी सलाहकार ने उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र हासिल करने की कोशिश एक बार फिर तेज कर दी है। उनके वकील ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को दोबारा पत्र भेजकर आवेदन की स्थिति पर जानकारी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने शेख हसीना की ओर से पैरवी करने के लिए हस्ताक्षरित प्राधिकरण पत्र भी संलग्न किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र: भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आत्मनिर्णय के नाम पर संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करेंगे सहन
विज्ञापन


लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स के वकील स्टीवन पॉवेल्स केसी ने 19 नवंबर को बांग्लादेश के राजनयिक मिशन को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने नौ नवंबर को दाखिल किए गए शुरुआती आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया, जिनमें बताया गया था कि उच्चायोग ने आवेदन मिलने की पुष्टि की थी, लेकिन उनके कानूनी प्रतिनिधित्व का सत्यापन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवेल्स ने अपने पत्र में कहा, 'मैं इस पत्र के साथ उनकी ओर से काम करने के लिए हस्ताक्षरित प्राधिकरण संलग्न कर रहा हूं।' उन्होंने जल्द से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद भी जताई।

शेख हसीना के हस्ताक्षर वाला प्राधिकरण पत्र भेजा
नौ नवंबर की तारीख वाले संलग्न प्राधिकरण पत्र पर शेख हसीना के हस्ताक्षर हैं। इसमें उन्होंने स्टीवन पॉवेल्स को अपनी ओर से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का औपचारिक अधिकार दिया है। दस्तावेज में शेख हसीना को बांग्लादेशी नागरिक बताया गया है, जो फिलहाल भारत में रह रही हैं। इसमें उनका जन्मस्थान तुंगीपाड़ा और जन्मतिथि 28 सितंबर, 1947 दर्ज है।

क्या है ढाका का रुख?
यह नया पत्र ढाका के अधिकारियों की ओर से पहले आवेदन को खारिज किए जाने के बाद आया है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उन्हें यात्रा दस्तावेज जारी करने की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि देश किसी 'आतंकवादी' या 'भगोड़े अपराधी' को पासपोर्ट जारी नहीं करता।

इसके बजाय कबीर ने भारत के साथ लागू द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना को बांग्लादेश सौंपने की मांग की थी। ढाका का कहना है कि उनकी वापसी सामान्य यात्रा प्रक्रिया के बजाय औपचारिक प्रत्यर्पण प्रक्रिया के जरिए होनी चाहिए।


15 साल से अधिक समय तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं हसीना
बता दें कि शेख हसीना ने 15 साल से अधिक समय तक बांग्लादेश की सत्ता संभाली। पांच अगस्त 2024 को व्यापक जन प्रदर्शनों के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और वह भारत आ गई थीं। इसके बाद नवंबर 2025 में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया और उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें: इस्माइल बघाई का पलटवार: बोले- अमेरिका के जैविक-रासायनिक हथियार वाले दावे बेबुनियाद, यूएस पर क्या आरोप लगाए?

हालांकि, हसीना ने इस फैसले को अवैध और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। इससे पहले आई रिपोर्टों में बताया गया था कि ढाका की पिछली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना का मौजूदा पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया था। पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व प्रधानमंत्री ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का अपना इरादा दोहराया है। उन्होंने कहा है कि वह वापसी के दौरान आने वाले किसी भी जोखिम का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed