फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukul Roy claim that 24 BJP MLAs from West Bengal are touch with him to join tmc

बंगाल बीजेपी को ममता देंगी बड़ा झटका: टीएमसी नेता मुकुल रॉय का दावा, भाजपा के 24 MLA हमारे संपर्क में

Tue, 07 Sep 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 10:14 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को तृणमूल कांग्रेस से लगातार झटका मिल रहा है। एक हफ्ते के भीतर भाजपा के तीन विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। अब टीएमसी के दिग्गज नेता मुकुल रॉय ने बड़ा दावा किया है कि दो दर्जन से ज्यादा नेता टीएमसी का दामन थामने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
Mukul Roy claim that 24 BJP MLAs from West Bengal are touch with him to join tmc
मुकुल रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव में हार के बाद से भाजपा बंगाल में लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब टीएमसी के वरिष्ठ नेता और  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय ने बड़ा खुलासा किया है। मुकुल रॉय ने दावा किया है कि उनके संपर्क में करीब 24 भाजपा के विधायक हैं जो टीएमसी में आने को तैयार हैं। रॉय ने कहा कि ऐसे विधायकों और नेताओं की लंबी सूची है जो टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, मुकुल रॉय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक हफ्ते के भीतर तीन विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है। कालियागंज से भाजपा विधायक सौमेन रॉय, बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास और विधायक तन्मय घोष भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हाल ही में भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल होने वाले तीनों विधायक मुकुल रॉय के काफी करीबी हैं। इसी साल जून में खुद मुकुल रॉय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। वह चार साल पहले टीएमसी से भाजपा में गए थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्होंने फिर से घर वापसी का फैसला करते हुए ममता बनर्जी के साथ काम करने का एलान किया था। 
विज्ञापन


भाजपा ने विधायकों पर कार्रवाई की धमकी दी
लगातार भाजपा एमएलए के टीएमसी में शामिल होने के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 71 रह गई है। अगर भाजपा के और विधायक पार्टी छोड़ेंगे तो पार्टी विधानसभा में संख्या बल में कमजोर पड़ जाएगी। टीएमसी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वह भटक गए थे उधर, भाजपा ने दल बदलने वाले विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि 213 सीटें जीतने के बावजूद, तृणमूल विपक्षी विधायकों को अपने दल में लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल ने दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोयला घोटाला: ईडी ने अभिषेक बनर्जी से नौ घंटे की पूछताछ, बोले- हम और मजबूती से लड़ेंगे

भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं ममता बनर्जी
वहीं, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराने का एलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारी में जुट गया है। तीन विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की संभावना है। दरअसल, ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के हाथों चुनाव हार गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed