{"_id":"5d843f0b8ebc3e015369f092","slug":"ms-dhoni-wife-sakshi-singh-dhoni-tweet-on-power-cut-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान रांची, धोनी की पत्नी साक्षी ने खोली सरकार के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान रांची, धोनी की पत्नी साक्षी ने खोली सरकार के दावों की पोल
Fri, 20 Sep 2019 08:22 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी-साक्षी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास दिन-रात प्रदेश में हुए विकास कार्यों के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति भी शामिल है। लेकिन, उनके इस दावे की पोल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने खोल दी है।
विज्ञापन
साक्षी धोनी ने बिजली की कटौती से परेशान होकर ट्वीट किया कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पांच घंटे से बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है।
विज्ञापन
शाम 4.37 बजे किए गए अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि इस समस्या का संबंधित अथॉरिटी द्वारा संज्ञान लिया जाएगा।
बता दें कि रांची शहर में आए दिन हो रही बिजली कटौती से शहरवासी परेशान हैं। आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती हैं।
विज्ञापन
#ranchi pic.twitter.com/OgzMHoU9OK
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) September 19, 2019