फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: many programs of PM Modi and amit Shah proposed before Rahul gandhi bharat jodo yatra

MP Politics: मध्यप्रदेश बनेगा राजनीतिक हलचल का केंद्र, राहुल की यात्रा से पहले मोदी-शाह के कई कार्यक्रम

Tue, 04 Oct 2022 03:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Oct 2022 03:34 PM IST
सार

MP Politics: अपने जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश से देश को चीतों की सौगात देने आए पीएम मोदी अब 24 दिन बाद 11 अक्तूबर को उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। उज्जैन में प्रवास के दौरान पीएम नवनिर्मित महाकाल लोक के पहले चरण का लोकार्पण कर एक सभा को संबोधित करेंगे...

विज्ञापन
MP Politics: many programs of PM Modi and amit Shah proposed before Rahul gandhi bharat jodo yatra
MP Politics: Mahakal Corridor Ujjain - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश में हलचल तेज हो चली है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर में मध्यप्रदेश में दाखिल होगी। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी और अमित शाह अक्तूबर में प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके अलावा जनवरी में केंद्र सरकार प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और राज्य सरकार इनवेस्टर मीट के जरिए चुनावी माहौल तैयार करेगी।

विज्ञापन

महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण

अपने जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश से देश को चीतों की सौगात देने आए पीएम मोदी अब 24 दिन बाद 11 अक्तूबर को उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। उज्जैन में प्रवास के दौरान पीएम नवनिर्मित महाकाल लोक के पहले चरण का लोकार्पण कर एक सभा को संबोधित करेंगे। केदारनाथ और काशी विश्वनाथ धाम के नवीनीकरण के बाद अब प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकाल परिसर को भव्य स्वरूप दिया गया है। पीएम के इस कार्यक्रम के बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन और केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी पीएम को मध्यप्रदेश में बुलाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जबकि दूसरी तरफ सवा माह के अंतराल के बाद ही गृहमंत्री शाह का मध्यप्रदेश दौरा भी तय हो गया है। इसके पहले 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजधानी भोपाल पहुंचकर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने सत्ता और संगठन के दिग्गज नेताओं से प्रदेश को लेकर फीडबैक लिया था। इस बीच 16 अक्तूबर को एक बार फिर ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के संगठन के नेताओं से चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने भी तेज किए प्रवास

चुनाव को देखते हुए भाजपा हाईकमान का पूरा फोकस चुनावी राज्यों पर है। इसके चलते संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी अपने प्रवास तेज कर दिए हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की रतलाम, उज्जैन और भोपाल की यात्राएं अभी चल रही हैं। जबकि इसके पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश आदिवासी क्षेत्र झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी क्षेत्र की एक यात्रा पूरी कर चुके हैं। जबकि प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव आए दिन हर संभाग के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान वे कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रहे हैं।

नवंबर में अंत में राहुल आएंगे एमपी

इधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर महीने के अंत में आने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो प्रियंका गांधी उज्जैन में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में 24-25 नवंबर को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में मध्यप्रदेश से 5 उप यात्राएं जुड़ेंगी। इन उप यात्राओं की जिम्मेदारी कांग्रेस के नेताओं को दी गई है। खंड़वा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा में ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed