Pahalgam Attack: सिंधु जल संधि पर रोक पर सांसद निशिकांत दुबे ने जताई खुशी, कहा- बिना पानी मर जाएगा पाकिस्तान
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। समें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने की बात कही। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने खुशी जाहिर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि पर लगाई गई रोक पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बिना पानी मर जाएगा। यह 56 इंच का सीना है।
सॉंप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी,व्यास,चिनाब,सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया ।बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2025
भाजपा सांसद ने एक्स पर लिखा कि सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया, आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया। बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना। हुक्का, पानी, दाना पानी बंद, हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। तड़पा तड़पा कर मारेंगे।
ये भी पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया ने दी पहलगाम हमले के मृतक को श्रद्धांजलि, कहा- हमला खुफिया विभाग की विफलता
सीसीएस बैठक में लिया गया था फैसला
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पांच बड़े फैसले लिए। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा। SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द; अटारी बॉर्डर भी बंद
नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.