फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deceased of Pahalgam attack bharat bhushan last rites update CM Siddaramaiah paid tribute know all updates

Pahalgam Attack: सीएम सिद्धारमैया ने दी पहलगाम हमले के मृतक को श्रद्धांजलि, कहा- हमला खुफिया विभाग की विफलता

Thu, 24 Apr 2025 09:28 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 24 Apr 2025 09:28 AM IST
सार

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकियों और आतंकी गतिविधियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। हमें उनके प्रति सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है। ये आतंकी जहां भी हों, उनके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए। संभवतः यह खुफिया विफलता है।

विज्ञापन
deceased of Pahalgam attack bharat bhushan last rites update CM Siddaramaiah paid tribute know all updates
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम हमले में मारे गए बंगलूरू के भारत भूषण को सीएम सिद्धारमैया ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी बात की। सीएम ने पहलगाम हमले को खुफिया विभाग की विफलता बताया। 
विज्ञापन

 
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकियों और आतंकी गतिविधियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। हमें उनके प्रति सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है। हम केंद्र सरकार के साथ हैं। मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए। लोगों को उनकी पत्नियों और बच्चों के सामने मारना कायरतापूर्ण कृत्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिंध के पानी पर अब सिर्फ भारत का अधिकार, पाकिस्तान के लिए यह कितना बड़ा झटका, अब आगे क्या?


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा की घटना भी हुई थी। फिर से ऐसा नहीं होना चाहिए। ये आतंकी जहां भी हों, उनके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए। संभवतः यह खुफिया विफलता है। हमारे पास खुफिया जानकारी की कमी थी। मधु बंगारप्पा ने शिवमोगा का दौरा किया और रामलिंगा रेड्डी अंतिम संस्कार तक यहां रहेंगे। हमारी सरकार ने परिवारों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है और हम उनके साथ खड़े हैं। मैंने संतोष लाड को कश्मीर भेजा और उनसे उन लोगों को वापस लाने के लिए कहा जिन्होंने अपनी जान गंवाई और 177 लोग जो कश्मीर में हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। केंद्र सरकार ने पहले ही कुछ कार्रवाई की है और हम केंद्र सरकार के साथ हैं। हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई करे। 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के 500+ पर्यटक, 182 की आज वापसी; अन्य को लाने की भी कोशिश जारी

भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि हमने  मृतक भारत भूषण के परिवार से बात की। उनकी पत्नी ने हमें बताया कि उन्होंने हमलावरों से विनती की थी कि वे भूषण को छोड़ दें क्योंकि उनका एक छोटा बच्चा था। लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा गया। उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि वे हिंदू हैं, इसलिए उन्हें कलमा पढ़ना नहीं आता। इसलिए उन्हें मार दिया गया। जब उनकी पत्नी ने (हमलावरों से) कहा कि वे उसे भी मार दें, तो उन्हें कहा गया कि वे जाकर मोदी को इस घटना के बारे में बताएं। वे इस्लाम का पालन न करने वालों को काफिर मानते हैं। जब तक यह सोच नहीं बदलेगी, दुनिया में शांति नहीं होगी। दुनिया में हर कोई जानता है कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्र कहां हैं।  पहले कदम के रूप में कूटनीतिक कदम जरूरी थे। अब सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed