{"_id":"61c0b2a37963702c6f6d45de","slug":"mother-punished-drunken-son-as-he-torchured-his-parents-after-consuming-alcohal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त फैसला: शराबी बेटे को मां ने दिलवाई सजा, जुल्म बढ़ता रहा तो उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्त फैसला: शराबी बेटे को मां ने दिलवाई सजा, जुल्म बढ़ता रहा तो उठाया कदम
Mon, 20 Dec 2021 10:13 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:13 PM IST
सार
पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि बेटा शराब के नशे में हमेशा घर पर आकर पैसे छीन लेता था और मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार में आरा के भोजपुर में एक मां ने अपने शराबी पुत्र को अदालत से सजा दिलाकर बता दिया कि एक मां सख्त फैसले लेने से भी नहीं हिचकती। अदालत ने सोमवार को इस पर फैसला सुनाया। इसमें एक बेटे को उसी की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर चल रहे ट्रायल में 5 साल के सश्रम कारावास के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
मामला आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले का है। 10 जून 2021 को रामावती देवी ने अपने शराबी बेटे से तंग आकर नगर थाना को फोन कर सूचना दी थी। रामावती का पुत्र आदित्य राज उर्फ बिट्टू शराब के नशे में अपनी मां और पिता के साथ मारपीट कर रहा था। नगर थाना पुलिस ने उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
मां-बाप पर करता था जुल्म
पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि बेटा शराब के नशे में हमेशा घर पर आकर पैसे छीन लेता था और मारपीट करता रहता था। मां ने यह भी आरोप लगाया था कि बेटा उन्हें जबरन कमरे में बंद कर देता था। इस मामले में अभियुक्त की मां रामावती देवी ने गवाही दी। साथ ही पुलिस की तरफ से मजहर हुसैन और अनुसंधानकर्ता नीता कुमारी ने अपना बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराया। शराबी बेटे के पक्ष में कोई भी सामने नहीं आया। दोस्तों ने भी साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
लोक अभियोजक के अनुसार रामावती देवी ने पहले अपने बेटे के शराब की लत छुड़ाने की हरसंभव कोशिश की थी। उसे डॉक्टर के पास भी दिखाया, दवा भी कराई, बावजूद इसके बेटे की शराब की लत नहीं छूट सकी। तंग आकर मां ने सख्त फैसला लेते हुए उसे सजा दिलवाई।