फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi made the US lawmakers sit-ups'

'मोदी ने करवाई अमेरिकी सांसदों से ऊठक-बैठक'

Thu, 09 Jun 2016 03:47 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 09 Jun 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
Modi made the US lawmakers sit-ups'
- फोटो : reuters
अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कोई भाषण के दौरान बजी तालियों की चर्चा कर रहा है, तो कोई इस पर चुटकी ले रहा है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए बधाई देता हूँ कि उन्होंने अपने बेहतरीन भाषण से यूएस कांग्रेस को सम्मोहित कर दिया।'' वहीं फिल्म कलाकार अनुपम खेर ने लिखा, ''मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूँ कि उन्होंने मुझे ये महसूस कराया कि मैं एक स्वाभिमानी भारतीय हूँ।'' 
विज्ञापन


लेकिन चर्चित पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने मोदी के भाषण पर ट्वीट किया, ''अगर आप मोदी के चीयरलीडर्स से पूछें तो वे शायद इस भाषण को 10 में से 11 अंक देंगे। लेकिन मैं 7.5 दूँगा।'' इसके बाद राजदीप सरदेसाई की कई लोगों ने आलोचना की।
विज्ञापन

 


इन्टॉलरेंट मस्ताना ने ट्विटर हैंडल ‏@HarishK04131926 से लिखा, ''यूएस कांग्रेस में बजी तालियाँ आपके चेहरे पर तमाचा हैं।'' गीतांजलि बख्शी (‏@travelosoul) ने लिखा, ''मोदी का विरोध करने वालों से एक ईमानदार सवाल। पिछली बार आपने कब देखा था कि एक भारतीय प्रधानमंत्री को इतनी बार तालियाँ मिली।'' वहीं @jbmeta हैंडल से जय मेहता ने लिखा है, ''अमरीकी कांग्रेस में मोदी को मिली तालियाँ सभी 65 कांग्रेसी सांसदों पर तमाचा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल के पैरोडी अकाउंट बाबू भैया से ट्वीट किया गया, ''आरएसएस ने अमरीकी कांग्रेस के सदस्यों को मजबूर किया कि वे मोदी के भाषण के दौरान खड़े होकर तालियाँ बजाएँ। असहिष्णु भारत।'' इसी तरह विनय सवाशे @vinayaksavashe ने लिखा है, ''कांग्रेस बीजेपी मिले हुए हैं जी। देखो कैसे यूएस कांग्रेस वाले मोदी के सामने खड़े होकर तालियाँ बजा रहे हैं।'' 

सुपर स्टार रजनी के नाम से ‏@Rajsan2012 ट्विटर हैंडल वाले एक व्यक्ति ने लिखा है, ''हर पाँच मिनट में मोदी अमरीकी सांसदों से उठक-बैठक करवा रहे हैं।'' वहीं @_Aarushi_ हैंडल से आरुषि ने लिखा है- मेरे माता-पिता ने मेरे Annual Day में इतनी तालियाँ नहीं बजाईं, जैसे अमरीकी सांसदों ने किया। उत्कर्ष बिहानी (‏@Utkarsh_bihani) ने लिखा है- भारतीय कांग्रेस के लोगों ने कभी मोदी जी के लिए इतनी तालियाँ नहीं बजाईं, जितनी अमरीकी कांग्रेस के सदस्यों ने बजाई। 


लेकिन पत्रकार सागरिका घोष @sagarikaghose ने मोदी के भाषण के बारे में ट्वीट किया- ''क्या भारत में भय से आजादी है? इसीलिए तो फेसबुक पोस्ट के कारण आईएएस अधिकारियों का तबादला हो रहा है। अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोगों की फंडिंग रोकी जा रही है। छात्रों को देशद्रोह के लिए पकड़ा जा रहा है। पशु व्यापारियों की हत्या हो रही है। अल्पसंख्यकों को घेर कर रखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने वालों का दबदबा है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed