फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mithun Chakraborty enthusias among BJP workers, said- do not come back due to fear of defeat, counterattack

West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- हार के डर से वापस मत आओ, पलटवार करो

Fri, 25 Jul 2025 07:18 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हुगली में पार्टी कार्यालय में एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि  मार खाने के बाद घर वापस मत आइये। यदि आवश्यक हो तो जवाबी हमला कीजिए। आप पीछे हटकर लड़ाई नहीं जीत सकते। आपको बिना किसी डर के मैदान में उतरना होगा।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty enthusias among BJP workers, said- do not come back due to fear of defeat, counterattack
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : साभार- दूरदर्शन

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हुगली में पार्टी कार्यालय में एक बैठक के दौरान मिथुन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हार के डर से वापस मत आओ। जब भी जरूरत हो तो पलटवार करो।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हार के डर से युद्ध के मैदान में नहीं उतर सकता। मार खाने के बाद घर वापस मत आइये। यदि आवश्यक हो तो जवाबी हमला कीजिए। आप मार खाने के डर से युद्ध के मैदान में नहीं उतर सकते। आप पीछे हटकर लड़ाई नहीं जीत सकते। आपको बिना किसी डर के मैदान में उतरना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-ओमान पहुंची स्टील की सड़क की भारतीय तकनीक, दो ट्रिलियन का बाजार, मिलेंगी एक करोड़ नौकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में भाजपा के प्रमुख प्रचारकों में से अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जमे रहें। बैठक में अपना निजी व्हाट्सएप नंबर देते हुए उन्होंने कहा कि आपको जमीन से जुड़े रहना होगा। आप पीछे हटने का जोखिम नहीं उठा सकते। अगर पार्टी के भीतर कोई शिकायत है, तो मुझे सीधे बताएं।

राज्य सरकार को घेरा
मिथुन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार महिलाओं को बुनियादी सुरक्षा प्रदान करने में फेल रही है और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। अब समय आ गया है कि लोग और हमारे कार्यकर्ता जवाबी कार्रवाई करें। इसे पहले चक्रवर्ती ने गुरुवार को दावा किया था कि यदि मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को हटा दिया जाए तो सत्तारूढ़ टीएमसी विधानसभा चुनाव में 70 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

ये भी पढ़ें: महायुति सरकार पर एंबुलेंस घोटाले का आरोप; छावा संगठन ने की मंत्री कोकाटे को हटाने की मांग

टीएमसी ने दिया जवाब
मिथुन चक्रवर्ती के बयान को टीएमसी ने फिल्मी संवाद बताया। टीएमसी ने कहा कि इस तरह के उकसावे का लोकतांत्रिक राजनीति में कोई स्थान नहीं है। टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि हिंसा भड़काना नेतृत्व नहीं है। पश्चिम बंगाल इस तरह की राजनीति को खारिज करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed