राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT ने बढ़ाई जांच की रफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के बाद एमपी से सुरक्षा गार्ड को भी दबोचा
देशभर में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर चर्चा तेज है। आय दिन इस मामले में नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मध्य प्रदेश से सुरक्षा गार्ड और प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या के बाद सोनम द्वारा छुपाया गया बैग फ्लैट में रखा था।
विस्तार
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
मामले में ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सैयम ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे देवास जिले के भौंरासा टोल गेट से सिलोम जेम्स नाम के प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ा गया। वह भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था। सिलोम ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक मकान किराए पर दिया था, जहां सोनम रुकी थी और हत्या के बाद आभूषण व अन्य सामान छुपाया गया था।
ये भी पढ़ें:- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज को न्यायिक हिरासत; पुलिस की ओर से रिमांड न मांगे जाने पर कोर्ट का फैसला
रविवार को हुई सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी
प्रॉपटी डीलर के बाद रविवार तड़के 2 बजे उसी संपत्ति पर तैनात सुरक्षा गार्ड बाला अहिरवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को इंदौर की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगेगी ताकि उन्हें पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाया जा सके।
सचिन रघुवंशी ने फिर की नार्को टेस्ट की मांग
इससे पहले शनिवार को राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय पुलिस... उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अगर नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। हमें अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की?
ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के रवाना होने के बाद किसने हटाए सबूत, 7 जून को लग गई थी आरोपियों को भनक
क्या है पूरा मामला, समझिए
गौरतलब है कि कारोबारी राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव 2 जून को मेघालय के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस हत्या की साजिश में शामिल उनकी पत्नी सोनम ने आठ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब तक इस मामले में एमपी और यूपी से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.