{"_id":"5aeb76cc4f1c1b360b8b81aa","slug":"mea-says-talks-and-terror-cannot-go-hand-in-hand-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते, भारत की एक बार फिर पाक को दो टूक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते, भारत की एक बार फिर पाक को दो टूक
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय विशेषज्ञों के समूह की पाकिस्तान यात्रा को ‘सामान्य’ करार दिया। लेकिन जोर देकर कहा कि हम इस्लामाबाद के खिलाफ अपनी नीति ‘आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते’ पर अटल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यावहारिक आदान-प्रदान जारी है और यह दोनों देशों के बीच सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मुद्दे पर सवालों के जवाब में मीडिया से कहा, ‘यह दो समाजों के बीच एक बैठक है, जो व्यावहारिक आदान-प्रदान का हिस्सा है... इसमें कुछ भी नया नहीं है।’
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवाद और आतंकी आधारभूत ढांचे को समर्थन देने के बारे में बार बार कहा जा चुका है। यह भी कहा जा चुका है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते। इस रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।