फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election: For MCD elections, Congress appointed co-in-charge and screening committee chairman

MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सहप्रभारी और स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन की हुई नियुक्ति

Tue, 08 Nov 2022 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Nov 2022 03:29 PM IST
सार

कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी अविनाश पांडे को सौंपी है। डॉ. के जय कुमार और काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी के ऊपर पार्टी के लिए जिताऊ और मजबूत उम्मीदवारों के चयन की बड़ी जिम्मेदारी होगी...

विज्ञापन
MCD Election: For MCD elections, Congress appointed co-in-charge and screening committee chairman
अविनाश पांडे - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में कांग्रेस की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पार्टी ने डॉ. अजॉय कुमार को दिल्ली का सह प्रभारी बनाया है। गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली के प्रभारी हैं, लेकिन गुजरात चुनावों में व्यस्त होने के कारण वे दिल्ली के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। इसे देखते हुए उनके अनुरोध पर पार्टी ने तत्काल कदम उठाते हुए डॉ. अजॉय कुमार को एमसीडी चुनाव तक के लिए दिल्ली का सह प्रभारी बना दिया है। इससे पार्टी की चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। शक्ति सिंह गोहिल ने भी ट्वीट कर डॉ. अजॉय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी अविनाश पांडे को सौंपी है। डॉ. के जय कुमार और काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी के ऊपर पार्टी के लिए जिताऊ और मजबूत उम्मीदवारों के चयन की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इन नेताओं के सामने कांग्रेस को एक बार फिर मजबूत करते हुए दिल्ली की राजनीति में दमदार वापसी कराने की चुनौती है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि दिल्ली की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को मजबूती मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed