फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many policeman saved their life by hiding behind trees

मथुरा कांड: पेड़ों के पीछे छिपकर कई पुलिसवालों ने बचाई थी जान

Thu, 09 Jun 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 09 Jun 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
many policeman saved their life by hiding behind trees
बाग के दरख्तों ने बचाई कई पुलिसवालों की जान। - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा

जवाहर बाग में एसओ फरह संतोष यादव और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के अलावा और भी कई पुलिसकर्मी शहीद हो सकते थे। इनकी जान बाग के दरख्तों ने बचा ली। दोनों अफसरों के शहीद होने के बाद जब कब्जाधारी अंधाधुंध फायर किए जा रहे थे, तब वहां मौजूद पुलिसवालों के पास जवाब देने के लिए हथियार नहीं थे। इन्होंने अपनी जान पेड़ों के पीछे छिपकर बचाई। इसकी गवाही पेड़ों में धंसी मिली कब्जाधारियों की गोलियां दे रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस की एक टीम पूरे घटनाक्रम का ब्योरा तैयार कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस जगह दीवार तोड़ी गई, पुलिस पर हमला वहीं पर हुआ था। सबसे पहले एसओ फरह संतोष यादव को नजदीक से गोली मारी गई। उनके गिरते ही कब्जाधारी चिल्लाने लगे, सिपाही मार दिया, सिपाही मार दिया। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी उनकी ओर दौड़े। तभी कब्जाधारियों ने दीवार तोड़ने से गिरे पत्थर उठा लिए। मुकुल द्विवेदी के सिर पर पीछे से पत्थर मारा गया था।
विज्ञापन


उस समय वहां आठ पुलिसकर्मियों के पास हथियार थे। सभी पीठ दिखाकर भाग गए। वहां बचे पुलिसकर्मियों के पास केवल लाठियां थीं। सामने से गोलियां चल रहीं थी। बचना आसान नहीं था। कुछ और नहीं मिला तो वे पेड़ों के पीछे छिप गए। करीब 20 पेड़ों पर गोलियां धंसी मिली हैं। थोड़ी देर बाद आई पुलिस ने हवाई फायर किए। तब इनकी जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed