आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी ने इसके लिए बड़े पैमाने पर रैलियां आयोजित करने की योजना भी बनाई है, लेकिन इनपर अब सस्पेंस कायम हो गया है। क्योंकि पार्टी के नेताओं के लिए ये दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन से नेता स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं-
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। बुधवार देर रात उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन फानन में एम्स में भर्ती किया गया। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात हो गई। म्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, अमित शाह को वीवीआईपी वार्ड 301 में रखा है। प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते उन्हें आइसोलेशन में फिलहाल रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से अमित शाह को बदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी। कहा जा रहा है कि उन्हें एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेटली के स्वास्थ्य, और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में अभी कोई अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहता। वह अपना इलाज कराने के लिए रविवार से अमेरिका में हैं। उनके कार्यालय सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह तक वित्त मंत्री अपना चिकित्सीय परीक्षण कराकर लौट सकते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है।
रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड स्थानांतरित किया गया था। प्रसाद को श्वसन नली में दिक्कत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री को फेफड़ा चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था।
मनोहर परिकर
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीते 11 महीने से बीमार चल रहे हैं। वह अग्नाश्य की बीमारी से पीड़ित हैं। साल 2018 के शुरुआती 3 महीने अमेरिका में इलाज कराने के बाद उनाक इलाज एम्स में इलाज चला। उन्हें 16 दिसंबर को एम्स से छुट्टी मिली। इसके करीब दो माह बाद वे सार्वजनिक तौर पर लोगों के सामने आए। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वह 14 अक्तूपर को गोवा लौट आए थे। इस दौरान वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। वह नाक में दवा डालने वाले पाईप के सहारे से सचिवालय भी पहुंचे थे।