{"_id":"5c341b04bdec2256b421fa16","slug":"mani-shankar-aiyar-said-babri-masjid-demolition-was-a-downfall-of-this-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशरथ के महल में 1000 कमरे थे, राजा को कैसे पता राम किसमें पैदा हुए : अय्यर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दशरथ के महल में 1000 कमरे थे, राजा को कैसे पता राम किसमें पैदा हुए : अय्यर
Tue, 08 Jan 2019 09:07 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
मणि शंकर अय्यर
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 'एक शाम बाबरी मस्जिक के नाम' कार्यक्रम में राम मंदिर को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे कि सियासत गर्म हो सकती है। उन्होंने पूछा है कि राजा दशरथ के महल में 10,000 कमरे थे, उनमें से किस कमरे में भगवान राम पैदा हुए थे? क्या यह बात किसी को पता है।
विज्ञापन
अय्यर ने कहा, 'हम कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं तो अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएं। मगर आप यह कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे। इसका क्या मतलब है। दशरथ एक बहुत बड़े महाराजा थे। कहा जाता है कि उनके महल में 10,000 कमरे थे, कौन जानता है कि कौनसा कमरा कहां था? यह कहना कि हम सोचते हैं कि भगवान राम यहीं पैदा हुए थे इसलिए यहीं मंदिर बनाना है क्योंकि यहां एक मस्जिद है। पहले हम इसे तोड़ेंगे और इसकी जगह मंदिर बनाएंगे, क्या एक हिंदुस्तानी के लिए अल्लाह में भरोसा रखना गलत चीज है।'
विज्ञापन
अय्यर ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 जिस दिन बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया, वह इस देश का पतन था। उस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस से हूं और हमने गलती की। तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने सही समय पर सही कदम नहीं उठाए जिसकी वजह से यह गलती हुई।' कांग्रेस नेता ने इससे पहले कहा था कि राव के हिंदुत्ववादी मानसिकता ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मस्जिद तोड़कर भारत को विभाजित करने की दूसरी कोशिश की गई। बाबरी मस्जिद के टूटने से हिंदू-मुस्लिम एकता टूट गई।
विज्ञापन
#WATCH Mani Shankar Aiyar, Congress, speaks on #RamMandir at 'Ek Shaam Babri Masjid Ke Naam' programme organised by Social Democratic Party of India in Delhi pic.twitter.com/QtckaUdW70
— ANI (@ANI) January 7, 2019