फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru Doctor among 3 booked for forced religious conversion

Karnataka: लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में महिला डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

Sun, 27 Nov 2022 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

पीड़िता शिवानी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खलील, डॉ. जमीला और एमन के खिलाफ धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के कर्नाटक संरक्षण अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Mangaluru Doctor among 3 booked for forced religious conversion
पीड़ित लड़की - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कर्नाटक के मेंगलुरु में एक महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक लड़की को जबरन इस्लाम में परिवर्तित करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


पीड़िता शिवानी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खलील, डॉ. जमीला और एमन के खिलाफ धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के कर्नाटक संरक्षण अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शिवानी, खलील की एक दुकान पर अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराती थी। खलील ने उससे दोस्ती की और वादा किया उसे 2021 में एक अच्छी नौकरी और पैसा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, वह (खलील) उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसे नमाज अदा करने और कुरान पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही, उसने उसका नाम बदलकर आयशा रख दिया। खलील ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसे एक नई नौकरी के लिए एक अलग स्थान पर ले जाया गया। 


शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी नौकरी के सिलसिले में डॉक्टर जमीला के घर गई, जहां उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। उसी दौरान एमन नाम के एक शख्स ने उससे संपर्क किया और उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। 

शिवानी ने अब खलील, जमीला और एमन के खिलाफ कथित रूप से इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करने के लिए कार्रवाई की मांग की है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed