पदमावती: ममता ने दिया भंसाली को बंगाल आने का न्योता, फिल्म प्रीमियर के लिए विशेष इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली और उनकी पूरी टीम को बंगाल आने का न्योता देते हुए कहा कि सरकार इस फिल्म के प्रीमियर व इसकी रिलीज के लिए राज्य में विशेष इंतजाम करेगी।
पढ़ें: डेंगू के कहर पर सीएम ममता बोलीं- आतंक फैलाने का हो रहा प्रयास
एक कार्यक्रम में यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भंसाली और फिल्म के निर्माता किसी दूसरे राज्य में ‘पद्मावती’ को रिलीज नहीं करा पाते तो राज्य सरकार यहां इसे रिलीज कराने को लेकर विशेष इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल को ऐसा करते हुए गर्व और खुशी महसूस होगी। उन्होंने कहा कि भंसाली व उनकी पूरी टीम का राज्य में स्वागत है।
बता दें कि ममता ने बीते 20 नवंबर को अपने ट्वीट में फिल्म ‘पद्मावती’ पर होने वाले विवाद को एक राजनीतिक दल की एक सुनियोजित योजना करार देते हुए इसकी तुलना सुपर इमरजेंसी से की थी। उन्होंने लोगों व फिल्म उद्योग से एकजुट होकर इसका विरोध करने का भी आग्रह किया था।
पढ़ें: दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर विरोधियों के निशाने पर आईं ममता, Twitter पर हो रहीं ट्रोल
यही नहीं उन्होंने फिल्म को लेकर गहराए विवाद को अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने की सुनियोजित योजना बताया था।
मोदी सरकार के मुकाबले को एकजुट होकर काम करे विपक्ष : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र्र सरकार के शासन में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। ऐसे में ममता ने सभी विपक्षी दलों से अगले लोकसभा चुनावों से पहले जनहित में एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
ममता ने इंडिया टुडे कानक्लेव में एनडीए सरकार पर पश्चिम बंगाल के विकास की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस समय देश में सुपर इमरजेंसी का दौर चल रहा है। दो दशक तक सांसद रहने के दौरान उन्होंने केंद्र में कभी ऐसी सरकार नहीं देखी थी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वे सामूहिक नेतृत्व में भरोसा करती हैं।
एकजुट होकर काम करना सबसे बेहतर नीति है। उन्होंने तमाम विपक्षी दलों से एक मंच पर आने की अपील की। ममता ने कहा कि डीएमके, समाजवादी पार्टी, बसपा और बीजद के साथ उनके मधुर संबंध हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस संसद में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है।
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के साथ गठजोड़ बनाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चा राज्य स्तर पर भाजपा के साथ मिल कर काम रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर आम लोगों के हित में सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
एक अन्य सवाल के जवाब में ममता ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष का महागठजोड़ बनाने की दिशा में काम चल रहा है। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा की बांटो व राज करो की नीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने इस दावे को भी निराधार करार दिया कि भाजपा यहां तृणमूल कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा महज मीडिया व सोशल मीडिया में मौजूद है, हकीकत में नहीं। भाजपाई महज शोर मचाना जानते हैं। वे कितना भी चिल्लाते रहें, यहां कुछ नहीं कर सकते।