फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee statement over Bengal's Dengue Crisis

डेंगू के कहर पर सीएम ममता बोलीं- आतंक फैलाने का हो रहा प्रयास  

Mon, 30 Oct 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 30 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee statement over Bengal's Dengue Crisis
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में डेंगू के प्रकोप के मुद्दे पर कुछ लोग आतंक पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हालात से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। वे यहां राज्य सचिवालय नवान्न में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि राज्य में अब तक इस बीमारी से 40 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे आतंकित होने की जरूरत नहीं है। निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग इस बीमारी को लेकर आतंक पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य आयोग की स्थापना का विरोध करने वाले कुछ व्यापारिक घराने गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। ऐसे लोगों और घरानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिस्थिति पर चौबीसों घंटे निगाह रख रही है। सरकार परिस्थिति पर काबू पाने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। कई इलाकों में डाक्टर भी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 


पढ़ें- आधार कार्ड मामला: ममता से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिक्कत है तो निजी स्तर पर दाखिल करें याचिका    

उन्होंने बताया कि राज्य की तमाम नगरपालिकाओं को मच्छर मारने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

ममता ने कहा कि मच्छर काटने से होने वाली बीमारियों के मामले में पश्चिम बंगाल की स्थिति दूसरे राज्यों से बेहतर है। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि गुजरात में अब तक ऐसी बीमारियों से 435 लोगों की मौत हो चुकी है और राजस्थान में 230 की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 165, मध्यप्रदेश में 141 व केरल में 111 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed