फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Main Raja nahi hoon. Raja banna bhi nahi chahta hoon says Rahul Gandhi Annual Legal Conclave 2025

Rahul Gandhi: 'मैं राजा नहीं हूं, राजा बनना भी नहीं चाहता हूं', समर्थकों की नारेबाजी पर राहुल गांधी का जवाब

Sat, 02 Aug 2025 12:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं बनना चाहते और इसकी अवधारणा के ही खिलाफ हैं। उन्होंने यह बात 'संवैधानिक चुनौतियां: परिप्रेक्ष्य और रास्ते' नाम के एक दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन
Main Raja nahi hoon. Raja banna bhi nahi chahta hoon says Rahul Gandhi Annual Legal Conclave 2025
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वार्षिक कानूनी सम्मेलन-2025 में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, कार्यक्रम में राहुल के संबोधन के दौरान समर्थकों और राहुल को चाहने वालों ने उनके लिए नारेबारी की। लोग चिल्ला रहे थे- 'देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो'। इस पर राहुल ने कहा कि मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।

विज्ञापन


पूरा वाकया समझिए...
जैसे ही राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरू किया, विज्ञान भवन हॉल में मौजूद दर्शकों ने 'देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'नहीं बॉस, मैं राजा नहीं हूं। राजा बनाना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के खिलाफ हूं। अवधारणा के भी खिलाफ हूं।' राहुल पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'राजा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन पर जनता की आवाज न सुनने का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed