{"_id":"64310dea1ce2b5463e0d21e5","slug":"maharashtra-vashi-court-becomes-the-country-s-first-paperless-digital-court-says-justice-patel-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital court: वाशी कोर्ट बनी देश की पहली पेपरलेस डिजिटल अदालत, अब तेजी से होंगे सभी फैसले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Digital court: वाशी कोर्ट बनी देश की पहली पेपरलेस डिजिटल अदालत, अब तेजी से होंगे सभी फैसले
Sat, 08 Apr 2023 12:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:17 PM IST
सार
अधिकारियों का मानना है कि वाशी में जिला और सत्र न्यायालय के शुरू होने से नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मामले की सुनवाई के लिए ठाणे की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Vashi court
- फोटो : Social Media
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने शुक्रवार को वाशी में जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नवी मुंबई का वाशी कोर्ट देश की पहली ऐसी अदालत बन चुकी है जहां सभी कार्य अब डिजिटल होंगे।
गौतम पटेल ने इस दौरान सभी वकीलों की वाशी कोर्ट को पेपरलेस डिजिटल बनाने में सहमत होने के लिए सराहना की। जस्टिस पटेल ने कहा कि ई-फाइलिंग और डिजिटल कोर्ट को शुरू करने में कई तिमाहियों से विरोध किया गया है, लेकिन वाशी कोर्ट में काम करने वाले अधिवक्ताओं ने इस विचार का समर्थन किया है। उनके इस समर्थन से अब वाशी की अदालत देश का पहला पेपरलेस डिजिटल अदालत बन गया है।
उन्होंने कहा- "अदालतों पर बोझ कम करने के लिए ई-फाइलिंग और डिजिटल कोर्ट का विचार पेश किया गया। एक बार जब अदालत का पूरा काम पेपरलेस हो जाएगा तो फैसले तेजी से होंगे।"
विज्ञापन
इस पर अधिकारियों ने कहा कि वाशी में जिला और सत्र न्यायालय के शुरू होने से नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मामले की सुनवाई के लिए ठाणे की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।