फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus Covid 19 Guidelines: Maharashtra to shut down till May 1, only key services allowed, janta curfew Remdesivir oxygen lockdown Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र: आज से 15 दिन का कोरोना कर्फ्यू, यहां जानें राज्य के हालात, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

Wed, 14 Apr 2021 07:43 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 07:43 AM IST
सार

महाराष्ट्र में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालत बेहद चिंताजनक हैं। राज्य के अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर कम पड़ गए हैं। वहीं रेमडेसिविर दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए उद्धव सरकार ने बुधवार यानी आज से मिनी लॉकडाउन लगा दिया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus Covid 19 Guidelines: Maharashtra to shut down till May 1, only key services allowed, janta curfew Remdesivir oxygen lockdown Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र Coronavirus Covid-19 दिशानिर्देश - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालत बेहद चिंताजनक हो गए हैं। राज्य के अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर कम पड़ गए हैं, आईसीयू में जगह खाली नहीं बची है। वहीं रेमडेसिविर दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर देखते हुए उद्धव सरकार ने बुधवार यानी आज से मिनी लॉकडाउन लगा दिया है। आइए बताते हैं कि इस दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा...

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए बुधवार यानी 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कोरोना कर्फ्यू (मिनी लॉकडाउन) लगाने की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


उद्धव की गुहार, वायुसेना विमान से ऑक्सीजन भेजी जाए
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव काफी बढ़ गया। महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति और बिस्तरों की भारी कमी हो गई है और रेमडेसिविर की मांग भी बढ़ गई है। उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग्रह किया कि राज्य के हालत को देखते हुए केंद्र पश्चिम बंगाल या पूर्वोत्तर राज्यों से वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल कर कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति कराएं। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन के जरिये ऑक्सीजन यहां पहुंचने में वक्त लगेगा, इतने में हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन नहीं
महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन तो नहीं लगाया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रात 8 बजे से अगले 15 दिनों के लिए कई सख्त पाबंदियों का एलान किया है 'ब्रेक द चेन' की मुहिम छेड़ते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि पूरे राज्य में 1 मई सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि केवल जरूरी होने पर ही घर से बाहर कदम रखें।
 

गरीब और वंचित को गेहूं और चावल दिए जाएंगे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार एक महीने के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को आर्थिक देगी। इससे करीब 5400 करोड़ रुपयों का बोझ पड़ेगा। अन्न सुरक्षा योजना के तहत राज्य के करीब 7 करोड़ लोगों को अगले एक महीने तक 3-3 किलो गेंहू और 2-2 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। सरकार अगले एक महीने तक गरीबों को पका हुआ खाना भी मुहैया कराएगी। महाराष्ट्र इमारत कामगार कल्याण मंडल योजना के तहत 12 लाख मजदूरों, 5 लाख रजिस्टर्ड फेरीवालों और 12 लाख ऑटो वालों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं आदिवासियों को महीने के 2 हजार रुपये सरकार देगी।

राज्य में क्या-क्या बंद रहेगा
महाराष्ट्र में आज से सिनेमाघर, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और मॉल बंद रहेंगे। पूजा के सभी स्थल, स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग सेंटर, सैलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर भी 1 मई सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन पर पाबंदी रहेगी। 

ये सेवाएं खुली रहेंगी
राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दफ्तर बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया गया है, लेकिन लोकल ट्रेन और बसों का इस्तेमाल केवल जरूरी सेवाओं में लगे लोग ही कर पाएंगे। ई-कॉमर्स सेवा (जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी), पेट्रोल पंप और सेबी से जुड़े वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे। एटीएम खुले रहेंगे और बैंकों में कामकाज जारी रहेगा। निर्माण कार्य भी किए जा सकते हैं। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कंपनियों से कहा गया है कि वे मजदूरों के साइट पर रहने की ही व्यवस्था करें। होटल और रेस्तरां को केवल टेक अवे और होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है। 

इन सेवाओं को भी दी गई छूट

सभी अस्पताल, जांच केंद्र, क्लीनिक, वैक्सीनेशन सेंटर, मेडिकल इंस्योरेंस ऑफिस, दवा की कंपनियां और दुकानें, सेनिटाइजर्स, मास्क सहित मेडिकल इक्विपमेंट के निर्माण, वितरण, बिक्री आदि को पाबंदियों से पूरी तरह छूट दी गई है। सब्जियों, फलों, डेयरी, बेकरी और किराना दुकानें खुली रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, टैक्सी, ऑटो और पब्लिक बसें चलती रहेंगी, लेकिन इनमें केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को सफर की इजाजत होगी। मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही बाधित नहीं होगी। डेटा सेंटर्स, क्लाउड सर्विसेज और आईटी सर्विसेज को भी पाबंदियों से छूट दी गई है। सरकारी, प्राइवेट सिक्यॉरिटी सर्विसेज, गैस सप्लाई सर्विस, पोस्टल सर्विस को छूट के दायरे में रखा गया है।


बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,212 नए मामले सामने आए और 281 की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए कोरोना मरीजों के सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 35,19,208 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,526 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed