{"_id":"63b3a9ad3038df32fb6e1209","slug":"maharashtra-prisoners-die-in-hospital-kin-of-deceased-demand-probe-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: जेल में बंद कैदियों की अस्पताल में मौत, परिजनों ने की जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: जेल में बंद कैदियों की अस्पताल में मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
Tue, 03 Jan 2023 09:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:36 AM IST
सार
पुलिस ने तीनों की मौत का कारण विभिन्न बीमारियों को बताया है, जिसके लिए तीनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे की यरवदा जेल में बंद तीन कैदियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की मौत का कारण विभिन्न बीमारियों को बताया है, जिसके लिए तीनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन के दावे को झूठा बताया है और जांच की मांग की है। परिजनों ने सोमवार को जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीनों कैदी अंडरट्रायल थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ससून जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान 31 दिसंबर को तीनों की मौत हो गई थी। इसमें एक एचआईवी पॉजिटिव था, जबकि दूसरा लिवर सिरोसिस से पीड़ित था, तीसरे को दिल से संबंधित बीमारी थी।
विज्ञापन