{"_id":"63e25553821e94783a28cd69","slug":"maharashtra-man-held-for-duping-homebuyers-of-rs-50-lakh-in-palghar-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पालघर में घर खरीदारों को ठगने वाला एक गिरफ्तार, गिरोह 50 लाख की कर चुका ठगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पालघर में घर खरीदारों को ठगने वाला एक गिरफ्तार, गिरोह 50 लाख की कर चुका ठगी
Tue, 07 Feb 2023 07:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:12 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने चार अन्य लोगों के साथ घर खरीदारों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये की ठगी की थी। वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बधक ने कहा कि यह गिरोह वसई-विरार क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई विरार इलाके में घर खरीदारों को ठगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने चार अन्य लोगों के साथ घर खरीदारों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये की ठगी की थी। वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बधक ने कहा कि यह गिरोह वसई-विरार क्षेत्र में सक्रिय था। इस गिरोह ने हाल ही में एक फ्लैट बेचकर खरीदार को 17.5 लाख रुपये का चूना लगाया था, जिस पर पहले ही कर्ज लिया जा चुका था।
आरोपी ने पीड़िता को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गिरोह ने इलाके में घर खरीदारों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में अलग-अलग कई मामले दर्ज हैं।