फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government appeals to Center stop Karnataka from increasing Almatti dam height

Almatti Dam: महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से अपील, कर्नाटक को अलमट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने से रोकें

Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार कृष्णा नदी पर बने अलमट्टी बांध की ऊंचाई 519.60 मीटर से बढ़ाकर 524.256 मीटर करना चाहती है। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से अपील की है कि वह कर्नाटक को बांध की ऊंचाई बढ़ाने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करे, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ आ सकती है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra government appeals to Center stop Karnataka from increasing Almatti dam height
राधाकृष्ण विखे पाटिल, भाजपा मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि वह कर्नाटक को कृष्णा नदी पर बने अलमट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करे। महाराष्ट्र सरकार का तर्क है कि अगर ऐसा हुआ तो कृष्णा नदी का पानी पीछे की ओर भर जाएगा। ऐसा होने से से कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ आ सकती है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कर्नाटक सरकार बांध की ऊंचाई 519.60 मीटर से बढ़ाकर 524.256 मीटर करना चाहती है। यदि ऐसा हुआ तो कृष्णा नदी बेसिन में स्थित बाढ़-प्रवण सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए गंभीर और अपरिवर्तनीय परिणाम होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक: धर्मस्थल में फिर मिलीं खोपड़ियां और कंकाल, बंगलेगुड्डे के ऊंचे भूभाग से मिले मानव अवशेष; बढ़ा रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने पहले भी इस मुद्दे पर जताई है आपत्ति: पाटिल
विखे-पाटिल द्वारा केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि महाराष्ट्र ने पहले भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताई है और इसके नुकसान से जुड़े आंकड़े भी दिए हैं। विखे-पाटिल ने कहा, 'हम अलमट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मंजूरी रद्द करने के लिए आपके हस्तक्षेप की मांग करते हैं।' विखे-पाटिल के साथ बैठक में सांसद, महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य और राज्य सरकार के मंत्री मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें: Vantara: कोल्हापुर से जामनगर पहुंची हथिनी महादेवी पर एनजीओ ने दी सफाई, कहा- कोर्ट के आदेश पर की गई शिफ्टिंग

2019 और 2021 में भारी बारिश के चलते सांगली-कोल्हापुर में आई थी भीषण बाढ़
विखे-पाटिल ने बताया कि 2019 और 2021 में बहुत भारी बारिश हुई थी, और अलमट्टी बांध के बैकवाटर के कारण सांगली और कोल्हापुर जिलों में भीषण बाढ़ आई थी। विखे-पाटिल ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही केंद्र को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं और उन्होंने बांध की प्रस्तावित ऊंचाई बढ़ाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed