फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Skulls skeletons found again Dharmasthala human remains found from high terrain Bangalegudde mystery

कर्नाटक: धर्मस्थल में फिर मिलीं खोपड़ियां और कंकाल, बंगलेगुड्डे के ऊंचे भूभाग से मिले मानव अवशेष; बढ़ा रहस्य

Mon, 04 Aug 2025 11:35 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 04 Aug 2025 11:35 PM IST
सार

धर्मस्थल में लगातार मिल रहे मानव अवशेष अब इस मामले को एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र की ओर संकेत दे रहे हैं। एसआईटी की सक्रियता और वैज्ञानिक जांच की मदद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्षों पुरानी इस रहस्यमयी गुत्थी को जल्द सुलझाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और चौंकाने वाले खुलासे संभव हैं।

विज्ञापन
Karnataka Skulls skeletons found again Dharmasthala human remains found from high terrain Bangalegudde mystery
कर्नाटक पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार


विज्ञापन
धर्मस्थल में सामूहिक कब्रों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक बार फिर चौंकाने वाली सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस महानिदेशक प्रणब मोहंती की निगरानी में SIT ने एक नए स्थल बंगलेगुड्डे में खुदाई करवाई, जहां से कई मानव खोपड़ियां और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए। यह स्थल पहले की गई जांच से बाहर था और पहली बार यहां खुदाई करवाई गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बंगलेगुड्डे नामक स्थान पर 100 फीट ऊंचे इलाके में जब खुदाई शुरू हुई तो जमीन के भीतर से मानव खोपड़ियां, जबड़े और हड्डियों के टुकड़े मिलने लगे। ये अवशेष बेतरतीब ढंग से दबे हुए थे, जिससे शक गहराता है कि इन्हें सुनियोजित तरीके से दफनाया गया था। इससे पहले जिस 11वें स्थल पर खुदाई चल रही थी, उसे रोककर टीम ने यहां कार्रवाई की।
विज्ञापन


1995 से 2014 तक की मौतों से जुड़ सकती है कड़ी
एसआईटी इस पूरे मामले को 1995 से 2014 के बीच हुई सैकड़ों अप्राकृतिक मौतों से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि की सभी अननैचुरल डेथ रिपोर्ट्स  को इकट्ठा कर लिया गया है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद कंकालों का संबंध किन मामलों से है और क्या इनका सीधा लिंक पहले दर्ज मामलों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी पर कांग्रेस का सरकार पर वार, कहा- इन लोगों ने विदेश नीति को दिखावे का जरिया बना दिया



एफएसएल जांच में खुलेंगे राज
बरामद खोपड़ियों और हड्डियों को बेंगलुरु स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी एफएसएल) भेजा गया है, जहां इनकी उम्र, लिंग, मृत्यु का कारण और पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि इन अवशेषों के जरिए कई पुराने गुमशुदगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। 31 जुलाई को साइट नंबर 6 से भी इसी तरह के कंकाल मिले थे, जिन्हें पहले ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- नवाचार और दक्षता का प्रतीक बनेगा कर्तव्य भवन, छह अगस्त को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा
इस नए खुलासे के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग अब इन स्थानों के पास जाने से भी डर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार SIT अब ऐसे और संदिग्ध स्थलों को चिह्नित करने जा रही है जहां संभावित रूप से और शव दबे हो सकते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच के दायरे में उन सभी लोगों को लिया जाएगा जिन पर पहले संदेह जताया गया था या जो इन क्षेत्रों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed