फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Explosion in a closed oxygen plant at a hospital in Solapur, one person dead

महाराष्ट्र: सोलापुर के अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

Thu, 25 Mar 2021 08:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 08:42 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ऑक्सीजन संयंत्र में धमाका हो गया
  • बंद संयंत्र में धमाका कैसे हुआ यह अभी पता नहीं चला

विज्ञापन
Maharashtra: Explosion in a closed oxygen plant at a hospital in Solapur, one person dead
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि धमाके के समय संयंत्र के निकट बैठे 49 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मार्कंडेय सहकारी अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर माणिक गुर्रम ने बताया कि अस्पताल में दो ऑक्सीजन संयंत्र हैं। इनमें से एक संयंत्र में बुधवार को धमाका हुआ। इस संयंत्र का मार्च की शुरुआत से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। 

विज्ञापन

धमाके के बाद फैला सफेद पाउडर
उन्होंने कहा कि धमाके के बाद हनमंत शिरसागर बेहोश हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर गुर्रम ने कहा, 'धमाके के बाद हवा में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ फैल गया। अस्पताल में वह पाउडर फैलने के बाद हमने मरीजों एहतियात के तौर पर दूसरे भवन में भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह पाउडर नुकसानदेह और जहरीला नहीं था। वहीं, हनमंत के परिवार का आरोप है कि धमाके के चलते उनकी मौत हुई क्योंकि वह धमाके के बाद हवा में फैला सफेद पदार्थ सांस के साथ उनके शरीर में चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed