फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahakumbh 2025: Workers Children Smart Studies Mahakumbh Vidya Kumbh News In Hindi

Maha kumbh 2025: महाकुंभ में श्रमिकों के बच्चे कर रहे 'स्मार्ट पढ़ाई', 'विद्या कुंभ' में बह रही ज्ञान की गंगा

Sat, 04 Jan 2025 08:11 AM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Maha kumbh 2025: महाकुंभ में लगे श्रमिकों के बच्चों के लिए मेला क्षेत्र में अस्थाई स्कूल बनाए गए हैं। यहां पांच विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय बनाए गए हैं जिनमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
loader
Mahakumbh 2025: Workers Children Smart Studies Mahakumbh Vidya Kumbh News In Hindi
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संगम नगरी प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज ही नहीं प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रमिक महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में साफ-सफाई का इंतजाम हैं। इन सफाई कर्मियों के साथ इनके बच्चे भी मेला क्षेत्र में रह रहे हैं। इन बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसका भी इंतजाम इस कुंभ में किया गया है। श्रमिकों के बच्चों के लिए मेला क्षेत्र में ही अस्थाई स्कूल बनाए गए हैं। शुरुआत में इस तरह के पांच विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय बनाए गए हैं। अब शिक्षा विभाग इन्हें और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिससे जहां सफाईकर्मियों के रहने का इतंजाम किया गया है वहीं, उनके बच्चों के पढ़ने का इंतजाम रहे। 

 



 

महाकुंभ में विद्या कुंभ
महाकुंभ में विद्या कुंभ - फोटो : AMAR UJALA
कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को दी जा रही शिक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल को शिव नाडर संस्थान का भी सहयोग मिल रहा है। इन स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों को पढ़ाई का इंतजाम किया गया है। बच्चे पढ़ने में रुचि लें इसके लिए स्मार्ट क्लास भी बनाए गए हैं। इन स्मार्ट क्लास में बच्चों को ऑडियो-विजुअल माध्यमों से सिखाया जा रहा है। 

महाकुंभ में विद्या कुंभ
महाकुंभ में विद्या कुंभ - फोटो : AMAR UJALA
दूसरे प्रदेशों के बच्चे भी कर रहे पढ़ाई
विद्या कुंभ सेक्टर दो के प्रधानाचार्य दिलीप मिश्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश ही नहीं मध्य प्रदेश, बिहार समेत दूसरे राज्यों से आए बच्चे भी उनके विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। 26 फरवरी तक चलने वाले कुंभ तक ये बच्चे यहां पढ़ाई करेंगे। जब ये बच्चे अपने-अपने संबंधित स्कूलों में वापस जाएंगे तो कुंभ क्षेत्र में स्थिति इन सभी विद्या कुंभ से पढ़ाई का एक सर्टिफिकेट इन बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग देगा। जिसमें इन बच्चों को अपने स्कूलों में दिखाकर वहां उनकी संबंधित कक्षाओं में परीक्षा के योग्य होंगे। 

महाकुंभ में विद्या कुंभ
महाकुंभ में विद्या कुंभ - फोटो : AMAR UJALA
एक विद्या कुंभ में 200 से ज्यादा बच्चे
इस विद्यालय का उद्घाटन महाकुंभ ओएसडी आकांक्षा राणा ने किया। उद्घाटन के मौके पर आईएएस आकांक्षा राणा ने बच्चों को खुद पढ़ाई का महत्व भी समझाया और उन्हें प्रोत्साहित किया। दिलीप मिश्र बताते हैं कि शास्त्री ब्रिज के नीचे बने सैनिटेशन विद्यालय टू की शुरुआत 9 दिसंबर से की गई। इसके लिए पहले बस्ती का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद बच्चों को छांटा गया कि कौन से बच्चे किस क्लास में पढ़ रहे हैं। उनकी उम्र क्या थी। उसके आधार पर इन बच्चों को प्रवेश दिया गया। शुरुआत करीब 150 बच्चों से हुई। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 27 दिसंबर तक स्कूल में 205 बच्चों ने पढ़ना शुरू कर दिया था। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रमिकों का आना लगातार जारी है। जो भी नए श्रमिक यहां आ रहे हैं वो इस सुविधा का लाभ रहे हैं। कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पढ़ाई के साथ छोटे बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र भी इसी परिसर में चलाया जा रहा है। 

महाकुंभ में विद्या कुंभ
महाकुंभ में विद्या कुंभ - फोटो : AMAR UJALA
स्कूल ड्रेस से लेकर कॉपी किताब तक का किया गया इंतजाम
स्कूल में पढ़ने आ रहे इन बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल ड्रेस, कॉपी किताब तक का इंतजाम बच्चों के लिए किया है। शिव नाडर संस्था के सहयोग से उमंग किट और स्मार्ट क्लास का इंतजाम भी किया गया है। इस स्मार्ट क्लास में बच्चों की रुचि सबसे ज्यादा दिखाई दी। एजुकेट गर्ल्स ने भी बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हर आवश्यक सामाग्री के इंतजाम में मदद की है। बच्चों को पढ़ाई करने के लिए स्कूल में एक प्रधानाध्यापक के साथ पांच अध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। अध्यापक बच्चों को हिन्दी के ककहरे के साथ ही गणितीय अंक और अंग्रेजी की तामील दे रहे हैं। शिक्षक दूर-दराज से आए मजदूरों के बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। मेला प्रशासन ने पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग को इन विद्यालयों को सौंपा है। इसके बाद विभाग ने इन स्कूलों का संचालन की पूरी तन्मयता से कर रहा है। 

महाकुंभ में विद्या कुंभ
महाकुंभ में विद्या कुंभ - फोटो : AMAR UJALA
2019 के कुंभ में हुई थी शुरुआत
इस अनूठी पहल की हर कोई सराहना कर रहा है। 2025 के कुंभ में स्मार्ट हो चुकी इस पहल को 2019 के कुंभ में भी देखा गया था। तब बेसिक शिक्षा विभाग ने कुंभ मेला में पांच अस्थायी परिषदीय विद्यालयों को खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed