फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maggie sample failed, the case against the company Nestle.

मैगी का एक और नमूना फेल, नेस्ले कंपनी के खिलाफ केस

Wed, 18 May 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 18 May 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
Maggie sample failed, the case against the company Nestle.
मैगी का एक और नमूना फेल हो गया, जिस पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मैगी बनाने वाली नेस्ले कंपनी, डिस्ट्रीब्यूटर और विक्रेता के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


यह केस एडीएम कोर्ट में चलेगा। वर्ष 2015 में मैगी का एक सैंपल फेल होने के बाद देश भर में मैगी को लेकर हाहाकार मच गया था। सरकार ने देश भर में मैगी नूडल्स की सैंपलिंग के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद रामपुर में भी मैगी के सैंपल भरे गए थे। इसी क्रम में वर्ष 2015 में मैगी का एक सैंपल मिलक क्षेत्र से भी भरा गया था। इसको जांच के लिए लैब भेजा गया था। लैब की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नेस्ले कंपनी की यह मैगी सब स्टैंडर्ड पाई गई थी, जिसके बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मैगी बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने अब यह अनुमति जारी कर दी है। इस अनुमति के बाद अब एडीएम कोर्ट में खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत नेस्ले कंपनी मोदीनगर गाजियाबाद के साथ ही नेस्ले कंपनी के मुरादाबाद स्थित डिस्ट्रीब्यूटर डुमरी ट्रेडर्स और मिलक के विक्रेता बालाजी ट्रेडर्स निकट रंगोली मंडप के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण का केस दर्ज कराया गया है।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह के मुताबिक तीनों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक माह पहले मैगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसकी भी सुनवाई एडीएम कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed