{"_id":"6ac620a0b8bbbe11a50cafe2","slug":"air-marshal-ashutosh-dixit-appointed-29th-iaf-chief-meet-rajnath-singh-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने की मुलाकात, कब संभालेंगे कार्यभार?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय वायुसेना: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने की मुलाकात, कब संभालेंगे कार्यभार?
Wed, 07 Oct 2026 04:06 PM IST
अमन मौर्या
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:06 PM IST
सार
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद कमान संभालेंगे। नियुक्ति के बाद उन्होंने रक्षा मंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नव-नियुक्त एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय वायुसेना के नव-नियुक्त एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सरकार ने वर्तमान में वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को नया वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। 31 अक्तूबर को वे वायु सेना के 29वें प्रमुख के रूप में वायु सेना प्रमुख कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे': एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह?
विज्ञापन
कब संभालेंंगे कार्यभार?
वर्तमान वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद एयर मार्शल दीक्षित भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। सेना में स्वदेशी एलसीए तेजस और अन्य स्वदेशी विमान परियोजनाओं को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए व्यापक रूप से जाने जाने वाले एयर मार्शल दीक्षित से रक्षा क्षेत्र में सरकार की आत्मनिर्भरता पहल को और मजबूत करने की उम्मीद है। एयर मार्शल दीक्षित छह दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन हुए थे। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, बांग्लादेश के रक्षा कर्मचारी सेवा महाविद्यालय और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनके पास 3,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।
विज्ञापन
कैसा रहा करियर?
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर मार्शल ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। कमांडिंग ऑफिसर के रूप में, उन्होंने नंबर नौ स्क्वाड्रन को मिराज-2000 विमानों से लैस किया और बाद में पश्चिमी सेक्टर में एक फ्रंटलाइन फाइटर एयर बेस और दक्षिणी सेक्टर में एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान संभाली। बाद में, वायुसेना अधिकारी ने दक्षिणी वायु कमान के वायु रक्षा कमांडर के रूप में कार्य किया और वायु मुख्यालय (वायु भवन) में सहायक वायु सेना प्रमुख (परियोजनाएं) और सहायक वायु सेना प्रमुख (योजनाएं) के पदों पर आसीन रहे।
ये भी पढ़ें: 'मोदी-शाह की जोड़ी घबराई और हताश है': राहुल-प्रियंका पर एफआईआर दर्ज होने पर भड़की कांग्रेस, क्या लगाए आरोप?
बाद में, वायुसेना अधिकारी ने दक्षिणी वायु कमान के वायु रक्षा कमांडर के रूप में कार्य किया और वायु मुख्यालय (वायु भवन) में सहायक वायुसेना प्रमुख (परियोजनाएं) और सहायक वायुसेना प्रमुख (योजनाएं) के पदों पर आसीन हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय और विशिष्ट सेवा को मान्यता देते हुए, वायु मार्शल दीक्षित को 2006 में वायु सेना पदक, 2011 में विशिष्ट सेवा पदक, 2023 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2026 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।