{"_id":"5a7531744f1c1bb2208b6e9c","slug":"madras-highcourt-told-nhai-to-slash-toll-charges-because-of-poor-maintenance-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्रास हाईकोर्ट ने NHAI से कहा- हाइवे की देखभाल करें वर्ना टोल होगा आधा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मद्रास हाईकोर्ट ने NHAI से कहा- हाइवे की देखभाल करें वर्ना टोल होगा आधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास होईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को खराब रखरखाव की वजह से मदुरै-विरुधुनगर पर टोल शुल्क को आधा करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एनएचएआई ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह देश में फैली हुई उन रोड का सही रखरखाव करना सुनिश्चित करें जहां टोल शुल्क वसूला जाता है। कोर्ट ने कहा है कि खराब रखरखाव की स्थिति में टोल शुल्क को आधा किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव युद्धवीर सिंह मलिक का कहना है कि हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और इसे सही भावना से देख रहे हैं। मैंने एनएचएआई से कहा है कि वह कोर्ट के आदेश को चुनौती ना दे। हम हर साल सड़कों के रखरखाव का आंकलन करने के लिए प्रोटोकॉल प्रस्ताव लाने के बारे में विचार कर रहे हैं। इससे जवाबदेही आएगी। एनएचएआई एक प्रशासनिक आदेश जारी करने वाली है।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारियों ने इस बात को कंफर्म किया कि उन्होंने अधिकारियों से सड़कों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए कहा है जिससे कि टोल शुल्क में कटौती ना हो। सूत्रों ने बताया कि यह बहुत रेयर मामला है जब राजमार्ग प्राधिकारण ने कोर्ट के आदेश को चुनौती ना देने का फैसला किया है।
विज्ञापन