फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan statement bustle politics

मध्य प्रदेश के CM शिवराज चौहान की टिप्पणी पर गरमाई सियासत, कहा- मैं जा रहा हूं..

Thu, 03 May 2018 09:57 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 03 May 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan statement bustle politics

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक टिप्पणी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और इसने सूबे की सियासत को अचानक गरमा दिया है। चौहान दरअसल दिल्ली से लौटकर सीधे आनंद व्याख्यान में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कह दिया- दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। मैं जा रहा हूं। माननीय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अब कोई और बैठेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में थे। आज सुबह लौटे और सीधे उक्त कार्यक्रम में गए। उन्होंने कहा कि मुझे अभी झाबुआ और आलीराजपुर जाना है। वहां चार-पांच कार्यक्रम हैं। बीच कार्यक्रम में उठकर जाना अच्छा नहीं लगता, इसलिए इजाजत लेकर जा रहा हूं। 
विज्ञापन


जाते-जाते मंच के सामने माननीय सीएम की चिट लगी खाली कुर्सी की तरफ इशारा करते हुए शिवराज ने कहा, अब इस पर कोई भी बैठ सकता है। जाहिर है, इसके बाद सियासत शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, शिवराज को हकीकत समझ आने लगी है। विधानसभा चुनावों में वक्त है, पर मुख्यमंत्री हताश होने लगे हैं। इस पर चौहान ने भी ट्वीटर पर सफाई दी। कहा कि कार्यक्रम में मेरे लिए आरक्षित कुर्सी को लेकर थोड़ा मजाक क्या कर लिया, कुछ मित्र आनंदित हो गए। चलो, मेरा आनंद व्याख्यान में जाना सफल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed