{"_id":"5a39fb594f1c1b193e8b9c46","slug":"lolsabha-and-rajya-sabha-adjourned-after-congress-mps-walked-up-to-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की माफी पर संसद में महाभारत, उपराष्ट्रपति बोले- सदन में नहीं दिया था बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम की माफी पर संसद में महाभारत, उपराष्ट्रपति बोले- सदन में नहीं दिया था बयान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Dec 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा और राज्यसभा में आज भी कांग्रेसी सांसदों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के दौरान सदन में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।मनमोहन सिंह मामले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन में कुछ नहीं हुआ था इसलिए माफी की कोई जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेसी सांसदों ने आज फिर गुजरात चुनाव के दौरान पीएम द्वारा मनमोहन सिंह पर आरोप लगाए जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेसी सांसदों ने नारे लगाकर अपना विरोध जताया। सांसद 'डॉ साहब से माफी मांगो' के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
मोदी का चला जादू, यहां की थीं रैलियां, 20 सीटों पर लहरा दिया जीत का परचम
विज्ञापन
मंगलवार को भी लोकसभा में इस मुद्दे को न उठाने देने से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने शून्य काल के दौरान कुछ देर तक मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर अपना विरोध जताया था। इस दौरान वेल में ही कांग्रेस सदस्यों ने कुछ देर तक समानांतर कार्यवाही चलाई और इस मामले को उठाया। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि बीते लोकसभा में भी भाजपा सहित कुछ विपक्षी दलों ने विरोध जताने के लिए सदन के अंदर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म, पीएम मोदी ने अमित शाह के सर बांधा जीत का सेहरा
उधर, मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति की ओर से सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के सुझाव के बाद दोनों पक्षों ने एक समिति गठित करने का फैसला किया है। राज्यसभा में कांग्रेस लगातार दबाव डालती रही कि प्रधानमंत्री मोदी को सदन में आकर गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें। कांग्रेस सदस्य इस मामले पर नारेबाजी करते रहे और पीएम से माफी की मांग करते रहे।
इस पर उपसभापति एम. वेंकैया नायडू ने विपक्ष और सरकार से इस मामले का मिल-बैठकर हल निकालने की अपील की। लेकिन अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई समाधान नहीं निकल पाया है।