फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Parliamentary Party Meeting Start, can take big decision on Himachal or Gujarat CM

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी, शाह को दिया जीत का श्रेय

Wed, 20 Dec 2017 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
BJP Parliamentary Party Meeting Start, can take big decision on Himachal or Gujarat CM
संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : ANI

बीजेपी की संसदीय दल की मीटिंग खत्म हो चुकी है। मीटिंग में शामिल होने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत का श्रेय अमित शाह को जाता है। वह अपने संबोधन में जीत के जिक्र के दौरान भावुक भी हो गए। पीएम ने सांसदों को जनता से संवाद जारी रखने की सलाह दी। 

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह विपक्ष के द्वारा हमारी साख पर उठाये गए सवालों से अपने ध्यान को न भटकने दें। विपक्ष के निचले स्तर पर दिए कमेंट से वो निराश न हों।   
विज्ञापन


 पढ़ें: मनमोहन पर पीएम के आरोप को लेकर संसद में आज गतिरोध थमने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज की मीटिंग के दौरान तबियत बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद जहां भाजपा में जश्न का माहौल है वहीं एक उलझन भी खड़ी हो गई है।


हिमाचल और गुजरात में भाजपा को खुलकर वोट करने वाली जनता ने इस बार उसके ‌सामने एक पेंच भी फंसा दिया है जिसका हल निकालना अब पार्टी के लिए टेढी खीर हो गया है। ये पेंच है दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर।

पढ़ें: बिहार: मसुदन रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, 2 अधिकारियों का किया अपहरण

हालांकि दोनों ही राज्यों में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान चुनाव से पहले ही कर दिया था लेकिन चुनावों परिणामों ने दोनों ही जगह सारे समीकरण उलझा दिए हैं। हिमाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्‍ता में लौटी है तो वहां मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल अत्प्रत्यशित रूप से अपनी सीट गंवा बैठे हैं, जबकि मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा जैसे तैसे सत्ता में तो लौटी है लेकिन वहां जीत का अंतर काफी कम होने से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कुर्सी दांव पर लग गई है।यही कारण है कि चुनाव परिणाम आते ही दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरों को लेकर खुशफुसाहट शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed