फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls PM Modi remembers his mother Heeraben Modi news in hindi

PM Modi: 'मां के पैर छूए बिना नामांकन भरने गया', हीराबेन मोदी को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री

Tue, 07 May 2024 11:32 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 May 2024 11:32 AM IST
सार

पीएम मोदी हमेशा से ही कहते आए हैं कि वह अपनी मां के त्याग और बलिदान से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां के इसी बलिदान ने उन्हें महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls PM Modi remembers his mother Heeraben Modi news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी को याद करके भावुक हो गए। पिछले साल ही हीराबेन मोदी का निधन हो गया था। साक्षात्कार में पीएम मोदी ने बताया कि यह पहला लोकसभा चुनाव है, जिसमें वह अपनी मां के पैर छूए बिना नामांकन दाखिल करने गए। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "मेरे लिए यह पहला लोकसभा चुनाव है, जहां मैं अपनी मां के पैर छूए बिना नामांकन भरने पहुंचा। लेकिन मेरे दिमाग में एक बात आई। आज 140 करोड़ लोग और देश की करोड़ों माताएं हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया। उन्हें याद करके और वाराणसी में मां गंगा भी हैं।"
विज्ञापन


मां के बिना पीएम मोदी का पहला चुनाव
2002 के बाद से यह पहला चुनाव है, जहां पीएम मोदी अपनी मां की अनुपस्थिति में चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी हमेशा से ही कहते आए हैं कि वह अपनी मां के त्याग और बलिदान से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां के इसी बलिदान ने उन्हें महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाने में प्रेरित किया। पीएम मोदी ने कहा, "सवाल केवल मेरी मां का नहीं है। मेरी मां ने मुझे जन्म दिया, मुझे बड़ा किया, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी मां के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि मेरी मां ने जो भी सपना देखा, मैंने वैसा कुछ भी नहीं किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हीराबेन मोदी पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रायसन गांव में रहती थीं। प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पीएम मोदी के अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता है। हीराबेन मोदी कभी-कभी उनसे मिलने आया करती थी। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से दक्षिण में तिरुवनंतपूरम तक प्रचार किया। देश भर में आम चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed