फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections: all news updates and political developments of 27th march 2019

27 मार्च 2019: चुनाव की बड़ी खबरें छूट गई हों तो यहां पढ़िए दिनभर का अपडेट

Wed, 27 Mar 2019 08:01 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Mar 2019 08:01 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक तौर पर गुरुवार से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन वो जम्मू-कश्मीर भी जाएंगे।  
  • बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं।
  • भाजपा रवि किशन को गोरखपुर और दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दे सकती है।  

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: all news updates and political developments of 27th march 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट 27 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

28 मार्च- दिनभर का चुनाव अपडेट 

-बीजू जनता दल ने ओडिशा की नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पिनाकी मिश्रा, भाजपा के संबित पात्रा से पुरी के मैदान में टकराएंगे। इसके साथ ही पार्टी ने 36 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं। 
विज्ञापन

 

Odisha: Biju Janata Dal (BJD) releases another list of candidates for #LokSabhaElection2019; Pinaki Mishra to contest from Puri parliamentary constituency. pic.twitter.com/6sz8yMK4Ye

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 27, 2019

-अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी में बाकी नेता चार दिन के लिए आते हैं लेकिन हमारे लिए ये घर है।

-मिशन शक्ति को लेकर सियासत जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ये एक राजनीतिक घोषणा है। वैज्ञानिकों को इसकी घोषणा करनी चाहिए थी। ये उनका अधिकार है। सिर्फ एक सैटेलाइट नष्ट किया गया। इसकी जरूरत नहीं थी। वो वहां लंबे समय से था। ये वैज्ञानिकों का विशेषाधिकार है कि वो इसे कब करें। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। कांग्रेस के अहमद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने एसैट कार्यक्रम शुरू किया था जो आज अपनी मंजिल तक पहुंच गया है। मैं अपने वैज्ञानिकों और डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व को बधाई देता हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर 
 यहां पढ़ें पूरी खबर 

-भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उसके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। कांग्रेस सिर्फ अफवाहों भरे अभियान पर काम कर रही है। सीतारमण ने कल कांग्रेस के नोटबंदी पर दिखाए स्टिंग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस समाचार वेबसाइट के स्टिंग को दिखाया गया उसी वेबसाइट ने ईवीएम को लेकर जनवरी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी लाइव दिखाई थी। इसमें कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। वेबसाइट को दिसंबर 2018 में रजिस्टर किया गया। भाजपा की छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पार्टी इसके लिए कानूनी सलाह ले रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

-भाजपा नेता राम माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक तौर पर गुरुवार से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन वो जम्मू-कश्मीर भी जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर 

-अमित शाह ने कहा, गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने जो भी मुद्दे बताए हैं, उनका पार्टी निराकरण करेगी। मैं उन्हें चुनाव के लिए शुभकामना देता हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

-बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट दिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-सुबह चौकीदार को इस्तीफा सौंपने वाले हरदोई के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की जानकारी दी। पीएम ने बताया कि भारत लो अर्थ ऑरबिट में मिशन शक्ति के तहत तीन मिनट के भीतर एक लाइव सैटेलाइट को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा ने गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है। बनासकांठा से पर्वत भाई पटेल, पोरबंदर से रमेश धाड़ुक और पंचमहल से रतन सिंह चुनाव लड़ेंगे। 

-उत्तर प्रदेश के हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार टिकट कटने से वह नाराज चल रहे थे। पार्टी कार्यालय में मौजूद चौकीदार को ही वह अपना इस्तीफा सौंप आए। पढ़ें पूरी खबर

-भोजपुरी स्टारों पर भारतीय जनता पार्टी मेहरबान हुई है। भाजपा रवि किशन को गोरखपुर और दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दे सकती है। रवि किशन पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे और उत्तर प्रदेश के जौनुपर से चुनाव हार गए थे। पढ़ें पूरी खबर


-कांग्रेस की न्यूनतम आमदनी योजना की घोषणा को लेकर बुधवार को वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि देश के पास इसे लागू करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने इस न्याय योजना को लेकर स्पष्ट किया कि इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस-आप के बीच संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर निर्णय हो सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेसी प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा हुई है। पढ़ें पूरी खबर

-गोवा की सियासत में आधी रात उलटफेर हुआ। यहां महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी(एमपीजी) टूट गई। इसके दो विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर ने गोवा विधानसभा के स्पीकर को पत्र सौंपकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का भाजपा में विलय का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed