{"_id":"5c9b4d6dbdec224e4c2034b6","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-says-giriraj-singh-will-contest-from-begusarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह
Wed, 27 Mar 2019 03:48 PM IST
पल्लवी कश्यप
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-गिरिराज सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा में भी कम संग्राम नहीं मचा हुआ है। बिहार की बेगूसराय सीट को लेकर गिरिराज सिंह की बेरुखी पर अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है। अमित शाह ने आज कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने जो भी मुद्दे बताए हैं, उनका पार्टी निराकरण करेगी। मैं उन्हें चुनाव के लिए शुभकामना देता हूं।
विज्ञापन
बिहार की सीटों का एलान होते ही भाजपा में खलबली मच गई। सबसे बड़ा दंगल हुआ बेगूसराय सीट को लेकर। नवादा के मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से टिकट दे दिया। इसे लेकर उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना है कि उन्होंने नवादा में लोगों के लिए काम किया है, जब उनकी यहां पहचान बन गई तो पार्टी उन्हें कहीं और से टिकट क्यों दे रही है।
नाराज गिरिराज टिकट घोषित होने के बाद से दिल्ली में डटे हुए हैं और बेगूसराय ही नहीं गए। दिलचस्प है कि बेगूसराय से सीपीआई ने जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। अब कन्हैया गिरिराज पर लगातार तंज कस रहे हैं कि लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले यहां क्यों नहीं आ रहे।
इससे पहले मंगलवार को बिहार भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी कहा था कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। इसपर दोबारा विचार नहीं होगा। आज अमित शाह के बयान से साफ हो गया कि गिरिराज को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना होगा, उनके पास और कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।
विज्ञापन
मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ। — Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019