फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Actress Urmila Mantodkar joins congress

दिल्ली आते ही कांग्रेस के रंग में रंगीं 'रंगीला गर्ल', राहुल से बोलीं- अब हाथ के साथ

Wed, 27 Mar 2019 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Mar 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Actress Urmila Mantodkar joins congress
उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। खुद राहुल गांधी ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन


कांग्रेस उर्मिला को चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आज वह कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अन्य लोगों से मिलीं।

विज्ञापन


उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसमें उर्मिला मांतोडकर ने कहा कि इस समय देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चले। वो ये न पूछे कि आप किस धर्म के हो किस जाति के हो। राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए उर्मिला ने कहा कि उन्हें महिलाओं की कार्यक्षमता पर भी उतना ही भरोसा है जितना पुरुषों पर है। वह ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं। 

हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। 

दरअसल इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके। इसी सिलसिले में उर्मिला ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस ज्वाइन की और हाथ के साथ का भरोसा दिया।

यह सीट है कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

Lok Sabha Elections 2019 Actress Urmila Mantodkar joins congress
उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरूपम मुंबई उत्तर सीट से 4 लाख वोटों से हार गए थे। यही वजह है कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाली उर्मिला की कांग्रेस इस सीट से उतारकर भाजपा को टक्कर देना चाहती है।

हालांकि मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी सीट से लड़ने के लिए सामने आते रहे हैं। मालूम हो कि जिस सीट से उर्मिला को चुनाव लड़वाने की बात है वह भाजपा का गढ़ माना जाता है और इस सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी सांसद हैं।

इसी सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में इस सीट से 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था। वहीं संजय निरुपम इस सीट से 2009 में सांसद चुने गए। लेकिन इसके बाद यह सीट 2014 में भाजपा ने हथिया ली। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed