{"_id":"5c9b5901bdec22143439cd64","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-narendra-modi-to-start-his-campaign-from-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-कश्मीर से बजेगा प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव अभियान का बिगुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-कश्मीर से बजेगा प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव अभियान का बिगुल
Wed, 27 Mar 2019 05:55 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर से अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। अभियान के पहले दिन ही प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से यह साफ है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के प्रति कितनी समर्पित है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिछले साल राज्य में हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने के कारण राम माधव ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी और फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेन्स के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने पीडीपी और एनसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर केंद्रीय नेतृत्व का विस्तार नहीं होने देतीं।
विज्ञापन
राम माधव ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि एक तरफ कुछ क्षेत्रीय दल नगर निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करते हैं, और दूसरी तरफ वही दल संसदीय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतार देते हैं। इससे यह साफ पता चलता है कि इन दलों का उद्देश्य देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना नहीं है। ऐसे दल केवल अपनी कुर्सी हथिया कर राजनीति में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने भारत द्वारा एंटी सैटेलाइट मिसाइल ऑपरेशन को सफतापूर्वक अंजाम देने की बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की उपलब्धि है, और इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों में से 3 पर जीत हासिल की थी। इस बार यहां पांच चरणों में मतदान होना है।