फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jailtley Press Conference on ASAT Missile test

रक्षा मंत्री बोलीं- इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने षड्यंत्र को ही अपना कैंपेन चुना है

Wed, 27 Mar 2019 04:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 27 Mar 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Arun Jailtley Press Conference on ASAT Missile test
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

मिशन शक्ति की कामयाबी पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मिशन को देश की सुरक्षा लिए अहम बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'इस लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने षड्यंत्र को ही अपना कैंपेन चुना है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल एक स्टिंग ऑपरेशन करके टीएनएन वर्ल्ड वेबसाइट द्वारा एक खुलासा किया है। ये वही वेबसाइट थी, जिसके कार्यक्रम में जनवरी में लंदन में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल इवीएम पर बोले थे। जो बाद में गलत साबित हुए थे। कांग्रेस के सदस्य आज कैंब्रिज एनालिटिका के फॉर्मूले में आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भी इनका साथ देते हैं, तो दुख होता है। षड्यंत्र के तहत कांग्रेस झूठे कैंपेन चला रही है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होते हैं।

विज्ञापन
 


 

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मिशन शक्ति की घोषणा के बाद आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि, इस कार्यक्रम पर लगातार काम चल रहा था। साथ ही देश की सुरक्षा किसी भी मुद्दे से ज्यादा महत्वपूर्ण है।


विपक्षी दलों द्वारा बार-बार बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने पर जेटली ने कहा कि देश की सुरक्षा पर राजनीति करना मूर्खता है।

 

जेटली ने कहा, "आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल तीन देशों के पास थी।"

उन्होंने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बहुत समय पहले से हमारे वैज्ञानिकों की इच्छा थी और उनका कहना था कि हमारे पास ये क्षमता है लेकिन उस समय की सरकार हमें ये करने की अनुमति नहीं देती थी। जो लोग अपनी नाकामियों के लिए अपनी पीठ थपथपाते हैं, उनको याद रहना चाहिए कि उनसे जुड़ी कहानियों के पद चिह्न बहुत लंबे हैं और कहीं न कहीं ये पद चिह्न मिल ही जाते हैं। 


जेटली ने कहा कि हर तरह की लड़ाई के लिए हमें तैयारी करनी है और हमारी तैयारी ही हमारी सुरक्षा है आज जो अंतरिक्ष क्षेत्र की सफलता प्राप्त हुई है, सौ प्रतिशत भारतीय प्रयासों का नतीजा है। इसकी हर चीज का भारत में शोध हुआ और भारत में ही निर्माण हुआ। इस प्रकार की ताकत के साथ भारत की केवल शक्ति ही नहीं बढ़ेगी बल्कि इस क्षेत्र में शांति रखने की हमारी क्षमता भी बढ़ेगी। 

उन्होंने कहा, "यहां हम राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ विपक्षी दल कह रहें हैं कि अब क्यों किया है चुनाव के बाद करते। "
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed