भारत बना अंतरिक्ष की महाशक्ति, तीन मिनट में 300 किलोमीटर दूर 'दुश्मन' ध्वस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व की चौथी महाशक्ति बन गया है। भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल कर ली है। इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास ये ताकत थी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा,
आज भारत ने 'मिशन शक्ति' के तहत एक मुश्किल ऑपरेशन को पूरा किया है। ये लक्ष्य अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर था। हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। महज तीन मिनट के भीतर सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया। सबसे बड़ी बात ये कि ए-सैट मिसाइल भारत में ही निर्मित है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।
विज्ञापन
पीएम ने ये भी कहा कि ए-सैट मिसाइल भारत को सुरक्षा की दृष्टि से नई मजबूती देगी। उन्होंने डीआरडीओ और इसरो के वैज्ञानिकों को मिशन की कामयाबी के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध नहीं। अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है। देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा। अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर हमें पूरा भरोसा है।
इससे पहले सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सवेरे 11.45-12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।
मेरे प्यारे देशवासियों,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019
आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।
I would be addressing the nation at around 11:45 AM - 12.00 noon with an important message.
Do watch the address on television, radio or social media.