चुनावी हलचल: लालू के करीबी नेता ने टिकट नहीं देने पर इशारों में कह दी बड़ी बात
- कांग्रेस की 'न्याय' योजना पर जारी है राजनीति
- न्यूनतम आमदनी के दावे को भाजपा कह रही हवा-हवाई
- मिशन शक्ति पर सियासत तेज
- उत्तर प्रदेश में लगातार दौरा कर रही हैं प्रियंका गांधी
- अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर कांग्रेस में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर बयानी हमला तेज होता जा रहा है। वहीं राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं भी कर रही हैं। जानिए दिनभर की चुनावी हलचल का पल-पल अपडेट:
27 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन शक्ति को लेकर इलेक्ट्रानिक माध्यम से संदेश देने का मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है। आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर आयोग ने अधिकारियों की कमेटी को तुरंत मामले की जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
- टीआरएस सांसद ए पी जितेंदर रेड्डी अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
Delhi: Telangana Rashtra Samithi(TRS) MP AP Jithender Reddy joins BJP in presence of BJP President Amit Shah pic.twitter.com/uAlFkfJO6j
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 27, 2019
- पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता मो. अली अशरफ फातमी ने कहा, मैं पिछले 30 सालों में लालू के साथ उनके अच्छे और खराब दौर में साथ रहा, मैं उनके कई रहस्य जानता हूं। मैंने अपना निवेदन विनम्रता से भेजा है। अगर मुझे टिकट नहीं दिया जाता है तो मुझे इसकी वजह बताई जानी चाहिए।
Former Union Minister and RJD leader Mohammad Ali Ashraf Fatmi: I have been with Lalu through all the highs and lows since the last 30 years, I'm party to many of his secrets. I have humbly sent my message, If I'm not getting the ticket then I should be told the reason. pic.twitter.com/99RPaDiQML
— ANI (@ANI) March 27, 2019
-अमेठी में जब प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछा गया कि क्या वो चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है। अगर मेरी पार्टी, चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं जरूर लड़ूंगी। मेरी इच्छा पार्टी के लिए काम करने की है।
-बीजू जनता दल ने ओडिशा की नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पिनाकी मिश्रा, भाजपा के संबित पात्रा से पुरी के मैदान में टकराएंगे। इसके साथ ही पार्टी ने 36 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं।
Odisha: Biju Janata Dal (BJD) releases another list of candidates for #LokSabhaElection2019; Pinaki Mishra to contest from Puri parliamentary constituency. pic.twitter.com/6sz8yMK4Ye
— ANI (@ANI) March 27, 2019
-अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी में बाकी नेता चार दिन के लिए आते हैं लेकिन हमारे लिए ये घर है।
-बिहार की जिन पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत आगामी 18 अप्रैल को मतदान होना है उसके लिए दाखिल किए गए कुल 89 नामांकन पत्रों में से 70 जांच के बाद वैध पाए गए। बिहार में दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान होना है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि द्वितीय चरण के संसदीय क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में कुल 70 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किशनगंज में 14 नामांकन पत्र, कटिहार में 11 नामांकन पत्र, पूर्णिया में 16 नामांकन पत्र, भागलपुर में 09 नामांकन पत्र एवं बांका में 20 नामांकन पत्र वैध पाये गए। सिंह ने बताया कि बुधवार को जांच के बाद किशनगंज में 02, कटिहार में 06, पूर्णिया में 01, भागलपुर में 07 एवं बांका में 03 नामांकन पत्र रद्द किए गए। इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले आगामी 29 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकते हैं ।
-पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज को लेकर दाखिल एक याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 29 मार्च को सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी चुनाव आयोग में इस संबंध में मुलाकात की थी।
-मिशन शक्ति को लेकर सियासत जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ये एक राजनीतिक घोषणा है। वैज्ञानिकों को इसकी घोषणा करनी चाहिए थी। ये उनका अधिकार है। सिर्फ एक सैटेलाइट नष्ट किया गया। इसकी जरूरत नहीं थी। वो वहां लंबे समय से था। ये वैज्ञानिकों का विशेषाधिकार है कि वो इसे कब करें। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
-भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उसके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। कांग्रेस सिर्फ अफवाहों भरे अभियान पर काम कर रही है। सीतारमण ने कल कांग्रेस के नोटबंदी पर दिखाए स्टिंग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस समाचार वेबसाइट के स्टिंग को दिखाया गया उसी वेबसाइट ने ईवीएम को लेकर जनवरी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी लाइव दिखाई थी। इसमें कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। वेबसाइट को दिसंबर 2018 में रजिस्टर किया गया। भाजपा की छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पार्टी इसके लिए कानूनी सलाह ले रही है।
-भाजपा नेता राम माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक तौर पर गुरुवार से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन वो जम्मू-कश्मीर भी जाएंगे।
-अमित शाह ने कहा, गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने जो भी मुद्दे बताए हैं, उनका पार्टी निराकरण करेगी। मैं उन्हें चुनाव के लिए शुभकामना देता हूं।
-मिशन शक्ति को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के अहमद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने एसैट कार्यक्रम शुरू किया था जो आज अपनी मंजिल तक पहुंच गया है। मैं अपने वैज्ञानिकों और डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व को बधाई देता हूं।
-बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट दिया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
Congress President @RahulGandhi welcomes Smt. Urmila Matondkar to the Congress Party. pic.twitter.com/4iZHAy9Nn8
— Congress (@INCIndia) March 27, 2019
-सुबह चौकीदार को इस्तीफा सौंपने वाले हरदोई के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-माकपा ने बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
Communist Party of India (Marxist) announces list of 5 candidates in Bihar, Rajasthan and West Bengal, for #LokSabhaElection2019. pic.twitter.com/neMT8kqOfc
— ANI (@ANI) March 27, 2019
-चुनाव आयोग ने 'मैं भी चौकीदार' वीडियो को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर भाजपा निर्वाचन समिति के सदस्य के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की जानकारी दी। पीएम ने बताया कि भारत लो अर्थ ऑरबिट में मिशन शक्ति के तहत तीन मिनट के भीतर एक लाइव सैटेलाइट को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है।
पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा ने गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है। बनासकांठा से पर्वत भाई पटेल, पोरबंदर से रमेश धाड़ुक और पंचमहल से रतन सिंह चुनाव लड़ेंगे।
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल में कहा कि चुनाव आयोग ने तीन पुलिस अधिकारियों को बिना किसी वजह के ट्रांसफर कर दिया है। हम राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसले के खिलाफ लड़ेंगे। आयोग, इकतरफा फैसले कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंच गई है। अमेठी लोकसभा सीट से उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूदा सांसद हैं। प्रियंका यहां कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं से बात करेंगी और लोगों से मुखातिब होंगी।
Congress workers in Amethi welcome Priyanka Gandhi Vadra on her arrival. pic.twitter.com/lqUOKi1zOy
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वो 11.45 पर देश के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आने वाले हैं। पीएम ने लिखा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।"
मेरे प्यारे देशवासियों,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019
आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।
I would be addressing the nation at around 11:45 AM - 12.00 noon with an important message.
Do watch the address on television, radio or social media.
-टिकट कटा तो चौकीदार को इस्तीफा सौंप आए भाजपा सांसद
उत्तर प्रदेश के हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार टिकट कटने से वह नाराज चल रहे थे। पार्टी कार्यालय में मौजूद चौकीदार को ही वह अपना इस्तीफा सौंप आए। पढ़ें पूरी खबर
-भोजपुरी स्टारों पर भारतीय जनता पार्टी मेहरबान हुई है। सूत्रों की मानें तो भाजपा, रवि किशन को गोरखुपर और दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दे सकती है। रवि किशन पिछली बार भी मैदान में उतरे थे और उत्तर प्रदेश के जौनुपर से चुनाव हार गए थे।
Actor & BJP leader Ravi Kisan: I will contest in the upcoming Lok Sabha elections but the party will decide from where. pic.twitter.com/177DnXJnAQ
— ANI (@ANI) March 27, 2019
-कांग्रेस की न्यूनतम आमदनी योजना की घोषणा को लेकर बुधवार को वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि देश के पास इसे लागू करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने इस न्याय योजना को लेकर स्पष्ट किया कि इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
P Chidambaram on min income guarantee scheme: Expenditure of GoI&all states put together is about Rs 60 Lakh Cr, revenues are growing at about 18% so amount available to central&state govt will double in about 5 yrs. So we believe India has capacity to implement this prog. (2/2) pic.twitter.com/77QKXsxlxl
— ANI (@ANI) March 27, 2019
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। दिनेश लाल को आजमगढ़ से भाजपा का टिकट मिला तो उनका मुकाबला सपा प्रमुख अखिलेश यादव से होगा।
Lucknow: Bhojpuri singer and actor Dinesh Lal Yadav 'Nirhua' joins BJP. pic.twitter.com/HFim2BEmKy
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019
-कांग्रेस द्वारा घोषित न्यूनतम आय गारंटी योजना के चुनावी वादे पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। राजीव कुमार ने कांग्रेस के इस वादे की आलोचना की थी और इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया था।
-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से जम्मू कश्मीर में यथासंभव विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया है। आयोग से उन्होंने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके, राज्य में विधानसभा चुनाव भी संपन्न कराया जाए।
Ram Madhav, BJP National General Secretary in Srinagar, J&K: We have asked Election Commission to hold Assembly Elections in the state as early as possible. pic.twitter.com/9msVbfzLI7
— ANI (@ANI) March 27, 2019
-भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी, दोनों दल सिर्फ चुनावी फायदे के लिए अलगाववादियों और आतंकी संगठनों की हिमायत कर रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस का एक नेता पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता है। इस तरह के नारे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राम माधव ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी दोनों दल सिर्फ निजी फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को खुशहाल नहीं देखना चाहते हैं।
-बॉलीवुड की 'रंगीला' गर्ल रहीं अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर आज कांग्रेस में शामिल होंगी। चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट दे सकती है। इस सीट से लोकसभा चुनाव 2014 में संजय निरुपम को हार मिली थी। इस बार उन्हें उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
-न्याय योजना को लेकर पी चिदंबरम आज पूरा खाका स्पष्ट करेंगे। न्यूनतम आमदनी की गारंटी वाली इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा, इस बारे में वह बताएंगे। मालूम हो कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस योजना के तहत राहुल गांधी ने देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया है।
-कांग्रेस-आप के बीच संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर आज निर्णय हो सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेसी प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा हुई है। पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी दौरे पर रहेंगी। इस सीट से उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव जीतते आए हैं। इस बार राहुल के सामने भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी होंगी। पिछले चुनाव में वह राहुल गांधी से हार गई थीं।
-भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अपना सियासी रास्ता अलग चुनने को तैयार है। हालांकि इसका एलान आज होगा। पढ़ें पूरी खबर
-गोवा की सियासत में आधी रात उलटफेर हुआ। यहां महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी(एमपीजी) टूट गई। इसके दो विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर ने गोवा विधानसभा के स्पीकर को पत्र सौंपकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का भाजपा में विलय का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर