{"_id":"5c9ae9ffbdec2214114a35bb","slug":"urmila-matondkar-may-join-congress-today-to-be-contestant-for-north-mumbai-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राहुल गांधी ने ऐसे किया स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राहुल गांधी ने ऐसे किया स्वागत
Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
पल्लवी कश्यप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
urmila matondkar
बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं । उर्मिला ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है । पिछले कई दिनों से उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी ।
urmila matondkar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है । इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके । इस सिलसिले में उर्मिला आज यानी 27 मार्च को राहुल गांधी से मिलीं और कांग्रेस में शामिल हो गईं ।
Congress President @RahulGandhi welcomes Smt. Urmila Matondkar to the Congress Party. pic.twitter.com/4iZHAy9Nn8
— Congress (@INCIndia) March 27, 2019
urmila matondkar dillagi
पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरूपम इस सीट से 4 लाख वोटों से हार गए थे । उर्मिला एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। मुंबई में उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि उर्मिला इस सीट के लिए सही उम्मीदवार होंगी । वहीं मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम सामने आ रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar
कांग्रेस में शामिल होते हुए उर्मिला की तस्वीरें भी सामने आई हैं । अभी नॉर्थ मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं । उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है ।
विज्ञापन
Urmila Matondkar
- फोटो : Instagram
बता दें कि इस सीट से गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं । गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था । 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने । साल 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई । अब इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी ।