चुनावी हलचल: दिन भर चले बयानों के बाण, ममता ने पीएम मोदी पर फिर किया वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
-दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि उनके क्षेत्र में कई जगह मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारियों को इस बारे में सुबह से तीन बार फोन किया है। उन्होंने वादा किया है कि शाम 7-8 बजे तक सभी को पर्चियां मिल जाएंगी। उम्मीद है ऐसा ही होगा।-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बशीरहाट में कहा, "मैंने ये नहीं कहा कि मैं आपको (पीएम मोदी) थप्पड़ मारूंगी। मैंने कहा कि मैं आपको लोकतंत्र का थप्पड़ मारूंगी। मैं आपको क्यों थप्पड़ मारूंगी। अगर मैं आपको थप्पड़ मारूंगी तो मेरा हाथ टूट जाएगा। आपकी छाती 56 इंच की है, मैं कैसे तुम्हें थप्पड़ मार सकती हूं। मैं आपको थप्पड़ मारना या छूना नहीं चाहती।"
-बिहार की राजधानी पटना से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के समर्थन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने निकाला रोड शो।
Patna: #Visuals from the roadshow of BJP President Amit Shah, Union Minister & BJP candidate from Patna Sahib, Ravi Shankar Prasad, and #Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi pic.twitter.com/vYAUrXhwRY
— ANI (@ANI) May 11, 2019
-रतलाम-झाबुआ से भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "आजादी के समय अगर नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना , एक एडवोकेट, एक विद्वान व्यक्ति थे। अगर उस वक्त फैसला लिया होता कि हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना बनेंगे तो इस देश के टुकड़े नहीं होते।"
-कांग्रेस के बड़े नेता राजकुमार चौहान भाजपा में शामिल हो गए हैं। चौहान दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। वो शीला सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
Former Delhi minister Raj Kumar Chauhan joins BJP in presence of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari pic.twitter.com/3qU5TAuzui
— ANI (@ANI) May 11, 2019
-सैम पित्रोदा का का हुआ तो हुआ कांग्रेस के गले पड़ गया है। अब गाजीपुर में पीएम ने इस पर हल्ला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने तीन शब्दों के आधार पर देश चलाया है। उनका मंत्र है - "हुआ तो हुआ''। देश का किसान, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं की वजह से पानी के लिए परेशान होता रहा, ये महामिलावटी कहते रहे- हुआ तो हुआ।" पूरी खबर पढ़ें
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर को कानूनी नोटिस भेजा है।ये नोटिस गंभीर के उन ट्वीट पर है जिनमें उन्होंने लिखा, "अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री होने पर शर्मिंदा हूं। आप गंद हैं, श्रीमान मुख्यमंत्री। आपके गंदे दिमाग को साफ करने के लिए किसी को आपके झाड़ू की ही जरूरत है।"
इसमें गंभीर से 24 घंटे के भीतर लिखित माफी मांगने के लिए कहा गया है।
Delhi CM Arvind Kejriwal sends a legal notice to BJP's East Delhi candidate Gautam Gambhir in reference to his tweets 'I feel ashamed to have a CM like Arvind Kejriwal. You are filth Mr CM and someone needs your very own jhadu (broom) to clean your dirty mind.'
— ANI (@ANI) May 11, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉबर्ट्सगंज में कहा, "कप प्लेट के निशान पर बटन दबाना है और आपको तो मालूम है कि मेरा तो बचपन से ही इन कप प्लेट से नाता रहा है। आज वो चौकीदार कप प्लेट को चमकाने आया है, जिसे वह बचपन में धोता था।"
-आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। मेरे पिता तीन महीने पहले राजनीति में आए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये दिए हैं। मेरे पास इस बात का सुबूत है कि उन्होंने पैसे दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ें
#WATCH Aam Aadmi Party's West Delhi candidate, Balbir Singh Jakhar's son Uday Jakhar: My father joined politics about 3 months ago, he had paid Arvind Kejriwal Rs 6 crore for a ticket, I have credible evidence that he had paid for this ticket. pic.twitter.com/grlxoDEFVk
— ANI (@ANI) May 11, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के शुजालपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत और गुस्सा है और हमारा काम उस नफरत को मिटाना है।
पूरी खबर पढ़ें
-झारखंड के पाकुड़ में अमित शाह, "गर्मी में बढ़ने पर राहुल विदेश चले जाते हैं। कांग्रेस के 55 साल पर भाजपा के 5 साल भारी हैं।"
पूरी खबर पढ़ें
-संबित पात्रा ने सिद्धू के बयानों पर जोरदार हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "84 दंगों पर सिद्धू क्यों कुछ नहीं बोले। सिद्धू ने हिंदुस्तान के लोगों को काले अंग्रेज कहा। इटालियन रंग पर न इतना गुमान कर, 23 मई के बाद उतर जाएगा।"
संबित ने टाइम मैगजीन के कवर पेज पर भी हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत का 'टाइम' बदलने से दिक्कत हो रही है। दरअसल, टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा- India's Divider in Chief यानी भारत को प्रमुखता से बांटने वाला।
पूरी खबर पढ़ें
-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में अभिनेता अरुण बक्शी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
Delhi: Actor Arun Bakshi joins BJP in the presence of party leader and former Chhattisgarh CM Raman Singh. pic.twitter.com/F661io7hBe
— ANI (@ANI) May 11, 2019
-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर रैली में कहा, "उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं। बताओ यहां पे शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं ठुके थे? कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो। बताओ टोका गया या नहीं ठोका गया? इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार को नहीं ठोकीदार को भी हटाना है।"
पूरी खबर पढ़ें
-पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 770 कंपनियां तैनात की जाएंगी। अब तक पहले को छोड़कर सभी चरणों में बंगाल में हिंसा देखी गई है।
-इंदौर में जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में।
पूरी खबर पढ़ें
-बसपा अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ आयोग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा।
-अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी। प्रधानमंत्री और भाजपा अपने किए का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। भाजपा जाति की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार झूठ और नफरत पर चलती है। गठबंधन ने ऐसी सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है जो नफरत की बुनियाद पर बनी है।
-राजीव गांधी पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे देश के जितने राज्यपाल होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। राजीव गांधी को अदालत ने बोफोर्स मामले में क्लीन चिट देदी थी। अरुण जेटली उन्हें क्लीन चिट देने वालों में से एक थे। जब पीएम ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहा, उनकी इतनी आलोचना हुई कि अब वो ऐसा नहीं कहेंगे। ऐसा लग रहा है कि सत्यपाल मलिक, मोदीजी की चापलूसी कर रहे हैं, चमचागीरी कर रहे हैं ताकि उनकी कुर्सी बची रहे। राज्यपालों को गरिमा बरतनी चाहिए।"
दरअसल, सत्यपाल मलिक ने कहा था, "शुरू में राजीव भ्रष्ट नहीं थे किन्तु, बाद में कुछ लोगों के प्रभाव में आकर वो बोफोर्स भ्रष्टाचार मामले में शामिल हो गए।"
-पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मतदान केंद्र 116 और आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 110 पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द घोषित कर दिया है। अब इन दोनों केंद्रों पर 12 मई को पुनर्मतदान होगा।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड और बिहार में रैलियां करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे अमित शाह बिहार की राजधानी पटना में रोड शो भी करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में दो जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब ढाई बजे वो रॉबर्ट्सगंज में होंगे तो शाम करीब साढ़े चार बजे गाजीपुर में उनकी जनसभा है।