फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Yogi Adityanath look alike hugs Akhilesh Yadav at Gorakhpur rally

अखिलेश यादव से गले मिले 'योगी आदित्यनाथ', सपा की गोरखपुर रैली में लिया हिस्सा

Sat, 11 May 2019 01:59 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 11 May 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Yogi Adityanath look alike hugs Akhilesh Yadav at Gorakhpur rally
योगी के हमशक्ल अखिलेश से मिले - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावी मंचों से जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं। लेकिन गोरखपुर रैली में उस समय रैली में आए लोगों को अजब नजारा देखने को मिला जब 'योगी' अखिलेश के गले लग गए। 
विज्ञापन


ये अलग बात है कि वो असली योगी आदित्यनाथ न होकर योगी के हमशक्ल हैं। लेकिन, भगवा चोले और भगवा गमछे में दूर से उनकी शख्सियत योगी से खूब मिलती नजर आती है। अखिलेश यादव की रैलियों में नजर आने वाले इन 'योगी' का असली नाम है- सुरेश ठाकुर। चुनावी सभाओं में जब भी सुरेश उर्फ योद्धा पहुंचते हैं, भीड़ के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। 
विज्ञापन


अब इस सवाल का जवाब तो सपा ही दे सकती है कि उनके मंच पर 'योगी' की मौजूदगी के क्या मायने हैं सिवाय इसके कि इस बहाने न सिर्फ रैली में भीड़ जुटाई जा सकती है बल्कि अपनी बात रखने के लिए बेहतर मौका भी बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर रैली से असली योगी पर निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर रैली में कहा, "उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं। बताओ यहां पे शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं ठुके थे? कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो। बताओ टोका गया या नहीं ठोका गया? इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार को नहीं ठोकीदार को भी हटाना है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed