राहुल गांधी बोले- मोदी मेरे पिता-दादा के बारे में नफरत से बोलते हैं, मैं प्यार से गले लग जाता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के शुजालपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत और गुस्सा है और हमारा काम उस नफरत को मिटाना है।
'मोदी मेरे पिता और दादा को गाली देते हैं, मैं प्यार से गले लग जाता हूं'
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मुझ पर आक्रमण करते हैं। मेरे पिता, दादी और दादा के बारे में नफरत से बोलते हैं और मैं जाकर झप्पी देता हूं, प्यार से गले लग जाता हूं।
Rahul Gandhi in Shujalpur,MP: Narendra Modi ke dil main nafrat hai, gussa hai. Hamara kaam us nafrat ko mitana hai. Vo mujh pe akraman karte hain, mere pita, dadi aur dada ke baare main bolte hain, nafrat se bolte hain. Aur main je ke jhappi deta hoon, pyaar se gale lag jata hoon pic.twitter.com/WwKKrSsa4W
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 11, 2019
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन 15 लाख की तरह यहां भी झूठ बोला। राहुल ने कहा कि पिछले 45 सालों में बेरोजगारी सबसे खराब स्तर पर है। हम 22 लाख नौकरियां भरने का वादा करते हैं। राहुल गांधी ने राफेल को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा- 'मैं राफेल मामले में नरेंद्र मोदी से आंख मिलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वो मुझ से आंख से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। जब भी मैं उनको देखता तो वह कभी इधर, उधर देखते रहे होते हैं।'