फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: यूपी समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान आज; 27 अक्तूबर को आएंगे नतीजे

Fri, 23 Oct 2026 06:55 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 Oct 2026 06:55 AM IST
खास बातें

MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए थोड़ी देर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...

विज्ञापन
MLC Election Voting Live: Uttar Pradesh Bihar Maharashtra Karnataka Voting Percentage Updates in Hindi
चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:54 AM, 23-Oct-2026

कर्नाटक की चार सीटों पर भी वोटिंग

कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों में दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें साउथ ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स, नॉर्थ ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीटें हैं। बीजेपी ने चार में से तीन मौजूदा सदस्यों को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि बंगलूरू शिक्षक सीट के मौजूदा सदस्य कांग्रेस से हैं।
06:43 AM, 23-Oct-2026

महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 182 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

महाराष्ट्र में तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इनमें पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के स्नातक क्षेत्र तथा पुणे और अमरावती के शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं। पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबले पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
06:34 AM, 23-Oct-2026

बिहार की आठ सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर 5.32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
06:26 AM, 23-Oct-2026

यूपी की 11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें आगरा, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी के स्नातक क्षेत्र तथा आगरा, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं।

इन सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबले पर खास नजर है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को सबसे चर्चित सीटों में गिना जा रहा है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र और राजनीतिक प्रभाव वाले इलाके से जुड़ी है। दोनों प्रमुख दल इस सीट पर अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से चुनाव हो रहे हैं उनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा और हरि सिंह ढिल्लों, समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा और डॉ. मन सिंह यादव शामिल हैं। इसके साथ ही निर्दलीय आकाश अग्रवाल और शिक्षष सीट के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

06:21 AM, 23-Oct-2026

चार राज्यों में 28 सीटों पर चुनाव

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। 
06:17 AM, 23-Oct-2026

विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: यूपी समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान आज; 27 अक्तूबर को आएंगे नतीजे

MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए थोड़ी देर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed