फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 10

10 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Fri, 10 May 2019 08:53 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 10 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 10
लोकसभा चुनाव अपडेट 10 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो गए हैं। वहीं 12 मई को 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

10 मई: चुनाव की बड़ी खबरें 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। हरियाणा के चरखी दादरी की चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा, गर्मी आते ही राहुल बाबा छुट्टी मनाने के लिए विदेश चले जाते हैं। हमें आपत्ति नहीं। युवा हैं, अकेले हैं, छुट्टी पर चले गए, इसमें क्या आपत्ति ? छुट्टी पर ऐसे जाते हैं किसी को मालूम नहीं पड़ता। मां ढूंढ़ती रह जाती है बिटवा कहां चला गया। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन

1984 सिख दंगों पर सैम पित्रोदा का बयान हुआ तो हुआ कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के जबर्दस्त पलटवार के बाद कांग्रेस से लेकर सैम पित्रोदा खुद इस बयान को लेकर बैकफुट पर हैं। अब पित्रोदा ने बयान की चीरफाड़ करते हुए इसके कारण गिनाने की कोशिश भी की है।  पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर की गई टिप्पणी पर बयान जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी 1984 दंगों में पीड़ित परिवारों के न्याय के समर्थन में है। सैम पित्रोदा या किसी और व्यक्ति के व्यक्तिगत विचार पार्टी का विचार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि वह 1984 सिख दंगों को लेकर सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं हैं। यह कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार थे, इस बात का पता लगाना सरकारों की जिम्मेदारी है। चाहे कितने भी साल क्यों न बित गए हों, इस बात का पता लगना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय में  राफेल मामले में दिसंबर, 2018 में दायर पुनर्विचार याचिकाओं और राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि के केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। सुनवाई करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पूरी खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान में मंच पर पहुंचते ही कहा कि आने में देर हो गई इसलिए आपसे क्षमा मांगता हूं। मंडी, कुल्लू, रामपुर, किन्नौर से आए सभी साथियों को नमस्कार। मोदी ने पहाड़ी भाषा में कहा- आ हाउ बड़ी काशी रा आशीर्वाद लेने यानी मैं बड़ी काशी (मंडी) का आशीर्वाद लेने आया हूं। पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस बीच दिल्ली की राजनीति भी बेहद दिलचस्प हो चुकी है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमले कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए होने वाले प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। अब से कुछ ही देर के बाद प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में तमाम पार्टियों के नेता जी-जान से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रोड शो किया।  पूरी खबर पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो मसूद अजहर की ही तरह हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम पर भी कार्रवाई की जाएगी। पीएम ने कहा, "देश के ऊपर जिस भी प्रकार के खतरे होंगे। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष में हो, भाजपा देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। जो भी कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे।" पूरी खबर पढ़ें

-प्रधानमंत्री मोदी ने सैम पित्रोदा को उनके 1984 सिख दंगे पर दिए बयान को लेकर घेरा। मोदी ने कहा कि पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की मानसिकता झलती है। ये सालों से हो रहा है। राजीव गांघी ने कहा था जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है। पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को किसी भी तरह से अपने पाले में रखने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र में बीजेपी दोबारा आई तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। पूरी खबर पढ़ें

अलवर सामूहिक रेप कांड के विरोध में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता जयपुर बंद कराने में लगे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पूरी खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए किसी की जान की कोई कीमत नहीं है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा संस्कार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया। पूरी खबर पढ़ें

पीएम मोदी का कहना है कि कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार हैं। मोदी ने कहा कि 1984 को लेकर बयान देने वाले पित्रोदा का जीवन को लेकर कोई मूल्य नहीं है। मोदी ने कहा कि 1984 के कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। इस दंगे में कांग्रेस के नेताओं पर दंगे में शामिल होने और साजिश रचने का आरोप लगा। आज कह रही है हुआ तो हुआ। पूरी खबर पढ़ें

मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पीएम मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं?  मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं। पूरी खबर पढ़ें


आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आरोप लगाया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने अखबारों के जरिए एक पर्चा बंटवाया है, जिसमें उनके चरित्र पर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं। अपनी बात रखते हुए आतिशी मीडिया के सामने ही रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed