फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha chunav 2019 if modi backs to power rahul gandhi will responsible says kejriwal

अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे : केजरीवाल

Fri, 10 May 2019 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 May 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 if modi backs to power rahul gandhi will responsible says kejriwal
केजरीवाल सिसोदिया - फोटो : ट्विटर

दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को किसी भी तरह से अपने पाले में रखने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र में बीजेपी दोबारा आई तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, केरल में वाम दल, बंगाल में तृणमूल, आंध्र में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान पहुंचा रही है। अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस काम बिगाड़ रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने वोटरों से भी सोच समझकर वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, 'देशवासियों, वोट देते वक़्त सोचना। अगर मोदी जी दोबारा आ गए तो अमित शाह गृह मंत्री होंगे। जिस देश का गृह मंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed