फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक में पीएम मोदी बोले- 1984 के दंगों में हजारों सिख मारे गए, कांग्रेस कह रही 'हुआ तो हुआ'

Fri, 10 May 2019 01:42 PM IST
खुशबू गोयल विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 May 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP, Haryana, PM Modi Rohtak Rally
रोहतक में भाषण देते हुए पीएम मोदी

लाइव अपडेट

01:36 PM, 10-May-2019
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व में एक मजबूत आर्थिक क्षेत्र के रूप में भारत तेजी से विकास कर रहा है। हम पहले भारत 11वें स्थान पर था, लेकिन अब वह छठे नंबर पर है। हम अब पांचवें स्थान पर दस्तक दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल में भारत ने थल, जल और नभ में प्रगति की है।
01:34 PM, 10-May-2019
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत काफी मजबूत और सशक्त बन चुका है। हम आज दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आगे भी अगर हम पर हमला हुआ तो हम उससे दोगुनी शक्ति से जवाब देंगे। उन्होंने हरियाणा के खेल, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में योगदान की चर्चा भी की।
विज्ञापन
01:28 PM, 10-May-2019
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने सिवा कुछ नहीं दिखता। देश की जनता कड़ी धूप में भी रैली में मौजूद है। मैं इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। देश को मैंने पांच साल में नीचा नहीं देखने दिया। मेरी मेहनत, इमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदलौत में बेहतर काम कर रहा हूं।
01:20 PM, 10-May-2019
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा की धरती ने मुझे पाला है। इस धरती ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। भारत की अर्थव्यस्था दुनिया के छठे नंबर पर है। सबसे तेज मोबाइल फोन और ट्रेन भारत में ही बन रही है। भारत के पास स्पेस में भी सर्जिकल स्टाइक की क्षमता है।
01:19 PM, 10-May-2019
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा संस्कार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है। रोहतक और गोहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई।
01:18 PM, 10-May-2019
पीएम मोदी ने कहा कि पानीपत में समझौता ब्लास्ट हुआ, लेकिन कांग्रेस ने उस कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को भगा दिया। देश में हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया। ऐसी साजिश कांग्रेस ही रच सकती है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हमारी सरकार आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। कांग्रेस का पर्दाफाश करके रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 10-May-2019
पीएम ने कहा कि भाखड़ा नंगल डैम की सोच सर छोटूराम की थी। लेकिन उनको कभी इसका श्रेय नहीं दिया गया। अब तो कुछ लोग राजनीति के लिए, वोटों के लिए ऐसे महान शख्स का अपमान भी कर रहे हैं। कांग्रेस में एक ही परिवार का सम्मान किया गया, लेकिन बड़े नेताओं का मान नहीं रखा गया।
01:09 PM, 10-May-2019
पीएम ने कहा कि दिल्ली और देश भर में हजारों सिख मारे गए। उनकी दुकानें जला दी गईं। उनके घर फूंक दिए गए। दिल्ली से कई परिवारों को भागना पड़ा। अपना घर छोड़ना पड़ा। हर राज्य में सिखों को निशाना बनाया गया और नेतृत्व कांग्रेस ने किया। इस कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है, हुआ तो हुआ। कांग्रेस के लिए जीवन की कोई कीमत ही नहीं है।
01:05 PM, 10-May-2019
पीएम ने कहा कि देश पर सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है, इसका प्रमाण है वो तीन शब्द हैं। कांग्रेस का अहंकार इन तीन शब्दों में समझ सकते हैं। कल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने 84 के दंगों के बारे में कहा कि दंगे हुए तो हुए। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं। कांग्रेस के राजदार हैं।
01:03 PM, 10-May-2019
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश जैसे चलाया है। उनका दिमाग कैसे काम करता है, यह सब देख चुके हैं। उनकी खोपड़ी में इतना अहंकार भरा हुआ है कि तीन ही शब्दों में सब कुछ समेट दिया। काला धन अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा बन गया। भ्रष्टचार बढ़ता चला गया। कांग्रेस या तो मलाई खाती रही, या तमाशा देखती रही।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed